2020 में इन बातों को सुनने के लिए कान तरस गए, उम्मीद है 2021 में ऐसा नहीं होगा

साल 2020 जैसा साल दोबारा ना आए सभी लोग यह दुआ कर रहे हैं क्योंकि कुछ भी हो साल तो बुरा ही रहा है। कई लोग कह रहे हैं कि साल 2020 उनके लिए अच्छा रहा ये वही लोग है जिनकी शादी हुई है या तो जिनकी सगाई हो गई है क्योंकि बाकियों के लिए ऐसा कुछ नहीं है। इस साल बहुत से लोगों ने अपनों को खो दिया, बहुत से लोगों ने अपनी नौकरी खो दी, कोई एक एक पैसे के लिए मोहताज हो गया, किसी के घर में महीनों तक चूल्हा ही नहीं जला तो किसी ने अपना सब कुछ खो दिया। कई मायनों में साल 2020 बकवास, बुरा, बेढंगा, अजीब, घटिया रहा। ऐसे में अब साल 2021 से लोगों को बहुत कुछ अच्छा होने की उम्मीद है और एक तरह से साल 2021 पर अच्छा होने का प्रेशर भी है जो लोग दे रहे हैं। सभी के मुंह पर केवल एक दुआ है कि साल 2021 अच्छा हो। वैसे आज हम उन बातों को बताने जा रहे हैं जिन्हे हम साल 2020 में सुनने के लिए तरस गए लेकिन साल 2021 में उन्हें हम जरूर सुनना चाहते हैं। आइए बताते हैं।

1. मैं आपकी लोकेशन पर खड़ा हूं, आप कहां हो? 

2. यार, कितना ट्रैफ़िक है? 

3. भाई, पार्टी करें? 

4. आज का प्लान कैंसिल करते हैं! 

5. गोवा चलें?! 

6. वीकेंड का क्या सीन है? 

7. सरप्राइज़ बर्थडे पार्टी देते हैं।

8. उधर चलते हैं, वहां का क्राउड बहुत सही है।

9. बाहर खाने चलते है।

10. आज मूवी देखने का प्लान बनाते हैं।

इंडियन एयरफोर्स के लिए 6 नए हथियार करेगी एयर इंडिया, चीन-पाक बॉर्डर पर मिलेगी मदद

रोहनप्रीत ने शो के मंच पर किया खुलासा, कैसे हुई मुलाकात

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव, यहाँ जानें आज के भाव

Related News