लोकसभा चुनाव: इन 8 राज्यों में खिला सिर्फ और सिर्फ कमल, विपक्षियों का सूपड़ा साफ़

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव में 543 में 542 लोकसभा सीटों पर मतगणना के परिणाम शुक्रवार को साफ हो चुके हैं। 'प्रचंड मोदी लहर' पर सवार होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से बहुमत का आंकड़ा छू लिया। वहीं, 2019 के चुनावी परिणामों पर नजर डालें तो, भाजपा की यह जीत 2014 के आंकड़ों से भी आगे है।

पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व के कारण लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार वापस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार बना रही है। 543 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 303 सीटों पर जीत मिली है। इससे अलग भाजपा ने पार्टी शासित प्रदेशों के साथ ही कांग्रेस और गैर कांग्रेस शासित राज्यों में भी अपनी जीत का परचम लहराया है। भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी और पश्चिम बंगाल तक में शानदार प्रदर्शन किया है।

इन सबके बीच सबसे बड़ी खबर ये आई है कि लोकसभा चुनावों में आठ प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां भाजपा ने सारी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। ये प्रदेश गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा हैं। इन राज्यों में भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी को एक भी सीट नसीब नहीं हो पाई है, यहाँ कमल ही कमल खिला है।

रेप के आरोप के कारण फरार था बसपा का ये उम्मीदवार, नहीं किया प्रचार, फिर भी जीता

रामचंद्र गुहा ने माँगा राहुल गाँधी का इस्तीफा, कहा - कांग्रेस अध्यक्ष ने गंवाया आत्मसम्मान

सिद्धू की पत्नी ने कैप्टन अमरिंदर पर साधा निशाना, कहा- सब मिले हुए हैं

Related News