हम निम्बू के रस का प्रयोग कर उसके छिलके और बीज को फेंक देते है लेकिन इसे नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि उनका भी उपयोग होता है आइए हम आपको बताते है की उनका क्या उपयोग है। 1. जहां चीटियां हो रही हो वहां निंम्बु का छिलका रगड़ने से चीटियां ख़त्म हो जाती है। 2. निम्बू का छिलका जूते पर रगड़कर धुप में रख दे, उससे जूते चमक जाएंगे। 3. निम्बू के छिलके दाँतो पर रगड़ने से दाँतो का पीलापन दूर हो जातात है। 4. टी पॉट में नींबू का छिलका और बर्फ,नमक मिलाकर रगड़ने से वह चमक जाएगा। 5. निम्बू के छिलके पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर कोहनी पर रगड़ने से कालापन दूर होजाता है। 6. निम्बू के छिलके को काट ले और फिर उसमे दूध ओलिव आयल और निम्बू का रास मिलकर एड़ियां साफ़ करे। 7. फ्रिज़ में निम्बू का छिलका रखने से उसमे स्मेल नहीं आती, ये फ्रिज़ की सारी बदबू को दूर भगाता है। 8. निम्बू के बीज में सेलिसिक एसिड रहता है, जो दर्द से राहत दिलाता है इसे सिमित मात्रा में खाना चाहिए। 9. कपड़ो पर लगे दाग पर निम्बू के छिलके को रब करके रात भर रखा रहने दे सुबह तक दाग साफ हो जाएंगे। 10. निम्बू के रस को चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है और रंग भी गोरा हो जाता है। बेकिंग सोडा है बहुत काम का घर में चीटियों से है परेशान तो ऐसे भगाए उन्हें