प्रति वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, इस दिन स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थी हिंदी में भाषण देते हैं, कवित्रेण कहानियां सुनते हैं। स्कूल-कॉलेजों के अलावा भी कई जगह हिंदी भाषी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमे हमारी मातृभाषा हिंदी के सौंदर्य को दर्शाया जाता है। लेकिन अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि हिंदी दिवस आखिर मनाया क्यों जाता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि हिंदी दिवस मानाने के पीछे की वजह क्या है ? दरअसल इसकी कहानी जुडी है देश की आज़ादी से, 1947 में जब देश आज़ाद हुआ तो सबके सामने यह सवाल था कि किस भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित किया जाए। क्योंकि हमारे देश में तो कई सारी भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं, ऐसे में हमारे देश के राजनेताओं के सामने भी यह दुविधा थी कि राष्ट्रभाषा का दर्जा किसे दिया जाए। Koo App सभी प्रदेश वासियों व हिंदी प्रेमियों को ’हिंदी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति की अनन्य प्रतीक है। भारतीय संस्कारों, जीवन मूल्यों व आदर्शों की प्रबल संवाहक है। View attached media content - Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 14 Sep 2022 Koo App समस्त देशवासियों को #हिन्दीदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। View attached media content - Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 14 Sep 2022 Koo App भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और ज्ञान को अपनी भावी पीढ़ियों में पोषित करने का सर्वोच्च माध्यम भाषा है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइये हम सभी अपनी मातृभाषा और राजभाषा को प्रचारित करने में अपना योगदान दें। View attached media content - Piyush Goyal (@piyushgoyal) 14 Sep 2022 Koo App निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा-ज्ञान के मिटत न हिय को सूल।। समस्त हिंदी प्रेमी साहित्यकारों, भाषाविदों, लेखकों एवं शिक्षकों को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आइए हम सब अपने लेखन एवं वार्तालाप में अपनी मातृभाषा हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प करें। #हिंदीदिवस_2022 #HindiDiwas_2022 View attached media content - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 14 Sep 2022 Koo App #हिन्दीदिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। View attached media content - Dr K Laxman (@drlaxmanbjp) 14 Sep 2022 Koo App सभी व्यावसायिक भवनों में लगेंगे स्मोक एग्जॉस्ट सिस्टम View attached media content - Government of UP (@UPGovt) 14 Sep 2022 काफी सोच-विचार के बाद हिंदी और अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया, लेकिन देवनागिरी लिपि में लिखी हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता तब मिली जब 14 सितम्बर 1949 संविधान सभा ने इसे अंग्रेजी के साथ आधिकारिक भाषा की मान्यता दे दी। जिसके बाद तात्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मानाने का ऐलान कर दिया। आपको बता दें कि देश में पहला हिंदी दिवस 14 सितम्बर 1953 में मनाया गया था, जिसके बाद से प्रतिवर्ष इसी तारीख को हिंदी दिवस मनाया जाता है। अरविंद केजरीवाल के एक और 'झूठ' का पर्दाफाश.., अहमदाबाद पुलिस ने सरेआम खोली पोल शिक्षक कांग्रेस द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, विधायक विनय सक्सेना रहे मौजूद ‘संजा गीत’ व ‘मांडणा’ कला शैली की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित