क्या जानते हैं आप कामाख्या मंदिर की ये बाते

भारत मे वैसे तो कई तीर्थ स्थल हैं। उन्ही में से एक है कामाख्या मंदिर। जो असम की राजधानी दिसपुर से 7 किलोमीटर दूर कामाख्या मे है। आपने सुना ही होगा इस मंदिर के बारे में। ये मंदिर कामाख्या से भी 10 किलोमीटर दूर नीलाचंल पर्वत पर स्थित है। ये भी हो सकता है कि आप इस मंदिर में जानते हो और या ना जानते हो। लेकिन अगर आप जानते हैं तो ऐसी कितनी बाते हैं जो आप इस मंदिर के बारे में जानते हैं। तो चलिए आज आपको कुछ तथ्यों से रूबरू करवाते हैं।

1. गुवाहाटी के पास सती का ये मंदिर 52 शक्ति पीठों में से एक है। यहाँ आ[को देवी सती या दुर्गा की एक भी मूर्ति देखने को नहीं मिलेगी।

2. 16वीं शताब्दी में इस मंदिर को तोड़ दिया गया था, लेकिन फ़िर 17वीं शताब्दी में कूच बिहार के राजा नारायणा ने इस मंदिर को दोबारा बनवाया।

3. इस मंदिर के बाहरी परिसर में आपको कई देवी-देवताओं की आकृति देखने को मिल जाएगी।

4. ये मंदिर तीन हिस्सों में बना हुआ है।

* पहला हिस्सा सबसे बड़ा है इसमें हर व्यक्ति को नहीं जाने दिया जाता,

* वहीं दूसरे हिस्से में माता के दर्शन होते हैं जहां एक पत्थर से हर वक्त पानी निकलता रहता है।

* कहा जाता है कि महीने में एक बार इस पत्थर से खून निकलता है।

5. इस जगह देवी सती की योनि गिरी थी। इसी कारण इस मंदिर को कामाख्या कहा जाता है।

6. इस मंदिर में वैसे तो हर वक़्त भक्तों की भीड़ लगी होती है, लेकिन दुर्गा पूजा, पोहान बिया, दुर्गादेऊल, वसंती पूजा, मदानदेऊल, अम्बुवासी और मनासा पूजा पर इस मंदिर का महत्व और बढ़ जाता है।

इन लोगों के Birthmark देख आप भी रह जाएंगे हैरान

इनकी जोड़ी है शोले के जय और वीरू से भी आगे

 

 

 

Related News