शख्स ने लिव-इन-पार्टनर को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगाया पुलिस को फोन और...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ दमदम क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला ने पुलिस को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि सर मैंने अपने लिव-इन-पार्टनर की हत्या कर दी है। आप यहां आ जाइये और मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। फोन सुनते ही पुलिस को लगा कि शायद कोई मजाक कर रहा होगा। मगर फिर भी कुछ पुलिसकर्मी महिला के बताए पते पर पहुंचे। वहां अपार्टमेंट में घुसते ही उनके होश उड़ गए। यानि महिला ने जो कुछ भी बोला था वो सब सही था। मगर वो महिला आखिर थी कौन और क्यों उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया चलिए जानते हैं।

30 वर्षीय संहति पाल, पेशे से मेकअप आर्टिस्ट एवं एक बेटे की मां। पति से संहति का तलाक हो चुका था। मगर तलाक के पश्चात् संहति कि जिंदगी में एंट्री हुई थी सार्थक दास की। 30 वर्षीय सार्थक पेशे से फोटोग्राफर था। दोनों में प्यार हुआ तो साथ रहने का फैसला लिया। दमदम क्षेत्र में संहति, सार्थक और अपने बेटे के साथ रह रही थी। मगर बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। मगर सार्थक नहीं जानता था कि ये मनमुटाव एक दिन उसकी जान पर बन आएगा। बुधवार को संहति ने सार्थक का चाकू गोदकर क़त्ल कर डाला। फिर स्वयं ही पुलिस को इसकी खबर भी दी। पुलिस जब मौका ए वारदात पर पहुंची तो वहां सार्थक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे। पास में वो चाकू भी पड़ा था जिससे उसे मारा गया था। साथ ही संहति भी वहीं बैठी हुई थी। वो एकदम नॉर्मल लग रही थी, जैसे कि कुछ हुआ ही न हो।

पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तथा संहति को गिरफ्तार कर लिया। संहति ने बिना किसी झिझक के अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। मगर स्पष्ट तौर पर उसने ये नहीं बताया कि उसने सार्थक को क्यों मारा? पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके जेल तो भेज दिया है। मगर पुलिस अभी भी उससे हत्या की असली वजह जानने में लगी हुई है। पुलिस को संहति ने बस इतना ही बताया कि उनके बीच में कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था। मामले की तहकीकात के चलते पुलिस ने पाया कि 20 और 22 फरवरी को सार्थक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संहति, उसके बेटे और स्वयं की एक डीपी भी लगाई थी। जिसमें उसने संहति को अपनी लाइफलाइन एवं बेटरहाफ बताया था। साथ लव वाली इमोजी का भी उपयोग किया था। जबकि, संहति के सोशल मीडिया पर सार्थक के साथ उसकी ऐसी कोई फोटो नहीं दिखी। तहकीकात में सामने आया कि कपल बीते डेढ़ वर्षों से साथ में रह रहा था।

Google का बड़ा एक्शन, शादी डॉट कॉम से लेकर नौकरी डॉट कॉम समेत ये ऐप प्ले स्टोर से हटाए

पीएम मोदी का India पर हमला, कहा- 'गांधी जी के तीन बंदरों की तरह...'

बिहार में RJD को एक और बड़ा झटका, 7 विधायकों ने छोड़ा साथ

Related News