दीवाली के पहले दी कर्मचारियों को वेतन की खुशी

जयपुर : राज्य की वसुंधरा राजे सरकार ने राज्य के कर्मचारी व अधिकारियों को दीपावली पहले वेतन की खुशी दे दी है। सरकार ने ऐलान किया है कि कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनरो आदि को 28 अक्टूबर को वेतन दे दिया जायेगा। सरकार की इस घोषणा से कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है।

दीपावली के पहले वेतन देने संबंधी आदेश हाल ही में जारी किये गये है। जारी आदेेश में यह कहा गया है कि अक्टूबर माह का वेतन नवंबर में देने की बजाय दीपावली पूर्व दिया जायेगा। गौरतलब है कि 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक राजपत्रित एवं सार्वजनिक अवकाश रहेंगे तथा इसी बीच 30 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जायेगा।

ऐसी स्थिति में सरकारी कर्मचारियों को दीपावली त्योहार मनान मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन सरकार ने 28 अक्टूबर को वेतन देने की घोषणा कर कर्मचारियों के लिये दीपावली की खुशी दुगनी कर दी है। हालांकि राज्य के कर्मचारी पिछले दिनों से दीपावली पहले वेतन देने की मांग सरकार से कर रहे थे।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जबलपुर को दिया दीवाली का तोहफा

Related News