दिल दहला देने वाला है 30 दिसंबर का इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 30 दिसंबर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:- 1703- जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत. 1803- ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने  दिल्ली, आगरा और भरूच पर नियंत्रण किया. 1906- अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई. 1919- लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश. 1922- सोवियत यूनियन (USSR) की  स्थापना हुई थी. करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा. 1935- इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त. 1943- स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया. 1947- रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई. 1949- भारत ने चीन को मान्यता दी. 1996- ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त. 2006- इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई. 2007- स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया. 2008- सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता. 2012- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 19 की मौत.

30 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति:- बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक रमण महर्षि का 1879 में जन्म हुआ. भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का 1922 में जन्म हुआ. संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री का 1923 में जन्म हुआ. प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का 1935 में जन्म हुआ. भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी वेद प्रताप वैदिक का 1944 में जन्म हुआ. प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमप्पा सुदर्शन का 1950 में जन्म हुआ.

30 दिसंबर को हुए निधन:- पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल मार्टिन का 1706 में निधन. प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक ट्रीगवी ली का 1968 में निधन. जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का 1971 में निधन. हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का 1975 में निधन. रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का 1990 में निधन. भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का 2009 में निधन.

नहीं रहे मशहूर एक्टर विजयकांत, कोरोना से गई जान!

MP में हुआ बड़ा हादसा! डंपर से जा टकराई बस, आग लगने से 13 यात्रियों की हुई मौत

आखिर क्यों सरकार ने लगाया मुस्लिम लीग पर बैन, जानिए मामला

Related News