बेहद खास है 9 अप्रैल का इतिहास, यहाँ जानिए

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 09 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

9 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं:- 1667: पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई. 1669: मुगल साम्राज्य का बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया. 1838: लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई. 1945: यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की हुई. 1953: वार्नर ब्रदर्स ने 'हाउस ऑफ वैक्स' शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की. 1955: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया. 1957: मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया. 1965: भारतीय और पाकिस्तान की सेना के बीच कच्छ के रण में लड़ाई छिड़ी. 1972: सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए. 1988: अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये. 1988: ली पेंग में चीन के प्रधानमंत्री बनें. 1999: नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या हुई. 2005: ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ हुआ. 2008: नेपाल में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ. 2011: अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए एक करोड़ रूपए के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोर अन्तरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई. 2013: फ्रांसिसी सीनेट में समलैंगिक विवाह संबंधी एक विधेयक को अनुमति दी गई.

9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति:- 1893: हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ. 1929: 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका शरन रानी का जन्म हुआ. 1948: भारतीय अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ. 1954: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश का जन्म हुआ.

9 अप्रैल को हुए निधन:- 1756: बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ. 1981: प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन हुआ. 2009: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का निधन हुआ. 2010: स्वतंत्रता पूर्व जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री बिशप एबेल मुजोरेवा का निधन हुआ.

आज के दिन ही मंगल पांडे को दी गई थी फांसी, जानिए 8 अप्रैल का इतिहास

आज के दिन ही शुरू हुई थी माचिस की बिक्री, जानिए 7 अप्रैल का इतिहास

आखिर क्यों गुड फ्राइडे पर नहीं देते बधाई और शुभकामनाएं

Related News