पहाड़ो पर होने वाली बारिश मैदानी क्षेत्रों में फिर बढ़ाएगी ठंड

नई दिल्ली : पर्वतीय राज्यों में हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में चल रही बर्फीली हवाओं से सुबह और रात को गलन वाली ठंड असर दिखा रही है। तेज धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ बनने से 48 घंटे में बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी, चीन-पाकिस्तान पर हिंदुस्तान भारी

फिर बढ़ेगा सर्द तापमान 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। जिसका असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। सुबह और रात के समय में हाथ-पैरों को गला देने वाली ठंड पड़ रही है तो दिन में चल रही शीतलहर हाड़ कंपा रही है। ठिठुरन बढ़ने से धूप में भी राहत नहीं मिल रही है। हालांकि चौबीस घंटे में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।

आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार

आगे भी ऐसा रहेगा तापमान 

जानकारी के लिए बता दें मंगलवार को भी मौसम के तेवर बदले-बदले रहे। सर्द हवाओं की रफ्तार दिन में 12 किमी प्रति घंटा रही। सूरज ढलने के बाद ठंड और भी बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 75 व न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज की गई।

जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी दौरे पर ऐसी रहेगी पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था

फेसबुक पर रोज़ाना मर रहे 8000 यूज़र्स, जल्द बन जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा वर्चुअल कब्रिस्तान

जल्द बाजार में आ सकता है Vivo का यह नया स्मार्टफ़ोन, इतनी होगी कीमत

Related News