आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार
आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार
Share:

नई दिल्ली : देश के पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का आज दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार होगा। बताया जा रहा है की उनकी इच्छा के अनुसार उनके शव को दाह संस्कार के बाद बची अस्थियों को दफनाया जाएगा। उनकी करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी। 

जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी दौरे पर ऐसी रहेगी पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था

ऐसी थी उनकी अंतिम इच्छा 

जानकारी के लिए बता दे की गौरतलब है कि फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। समता पार्टी की पूर्व प्रमुख ने बताया कि फर्नांडिस शुरू में चाहते थे कि मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जाए लेकिन बाद में उन्होंने दफन किए जाने की भी इच्छा जताई थी।  

फेसबुक पर रोज़ाना मर रहे 8000 यूज़र्स, जल्द बन जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा वर्चुअल कब्रिस्तान

चौबीस घंटे खुला रहता था घर का गेट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उनसे जुड़े एक व्यक्ति ने पत्रकारों से कहा कि अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में होगा। हम उनकी इच्छानुसार दोनों चीजें करेंगे। पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जाएगा और उसके बाद अस्थियों को दफना कर उनकी दोनों इच्छाओं को पूरा किया जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी की लुटियन दिल्ली का वह अकेला बंगला था, जिसके गेट पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं रहता था। पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के इस बंगले का गेट चौबीस घंटे खुला रहता था। यहां तक कि घर के अंदर भी कोई सरकारी सेवक नहीं था। 

जल्द बाजार में आ सकता है Vivo का यह नया स्मार्टफ़ोन, इतनी होगी कीमत

इस वजह से बिग बॉस 11 की विनर ने छोड़ा ट्वीटर

झारखण्ड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को किया ढेर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -