Xiaomi के कुछ स्मार्टफोन्स के लिए MiUI 11 को किया रोलआउट, जल्द करें अपडेट

Xiaomi ने बीते महीने Redmi Note 8 सीरीज के साथ ही अपना लेटेस्ट उपभोक्ता इंटरफेस MiUI 11 भी पेश किया था। इस नए उपभोक्ता इंटरफेस को सबसे पहले कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Redmi K20 सीरीज के लिए रोल आउट किया गया था। अब इस नए उपभोक्ता इंटरफेस को अन्य स्मार्टफोन्स के लिए भी रोल आउट किया जा रहा है। अब तक कंपनी ने आधे दर्जन से ज्यादा स्मार्टफोन्स या स्मार्टफोन सीरीज के लिए इस अपडेट को रोल आउट किया है।

फिलहाल, इस नए उपभोक्ता इंटरफेस की वजह से Mi Fans को नाराजगी का सामना करना पड़ा है। Xiaomi ने इसे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 9 पाई के साथ ही पेश किया है। Mi Fans को इस नए उपभोक्ता इंटरफेस के साथ एंड्रॉइड 10 मिलने की उम्मीद जताई थी। फिलहाल, कंपनी ने अपने इस नए उपभोक्ता इंटरफेस में कई ऐसे फीचर्स जोड़े जाते हैं, जो एंड्रॉइड 10 का फील उपभोक्ता को देगा।

इस समय Xiaomi ने MiUI 11 को Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, Poco F1, Redmi Y3, Redmi Note 7, Redmi Note 7s और Redmi 7 के लिए रोल आउट किया था। अब कंपनी ने कई और डिवाइसेज के लिए भी इस नए यूजर इंटरफेस को रोल आउट किया है। इन स्मार्टफोन्स में Redmi 6 और Redmi 6A जैसे बजट स्मार्टफोन्स के साथ कई और बजट स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं। Xiaomi अब तक इन स्मार्टफोन्स के लिए MiUI 11 अपडेट को रोल आउट कर चुका है। Redmi K20 Pro Redmi 6 Pro Mi 9 Pro 5G Mi 6 Mi Mix 2 Redmi Note 7 Mi CC9 Mi 9 Mi Note 3 Redmi S2 Redmi Note 5A Redmi 7A

MiUI 11 के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमे उपभोक्ता को सिस्टम वाइड डार्क मोड जैसे एंड्रॉइड 10 वाले फीचर्स भी मिल सकते है। साथ ही, उपभोक्ता को नए स्टाइल वाले एनिमेशन, थीम, वॉलपेपर और नोटिफिकेशन स्टाइल भी मिले सकता है। इसके साथ, उपभोक्ता को एक स्मूथ डिस्प्ले एक्सीपीरियंस भी मिल सकता है। इस महीने की 13 नवंबर से यह अपडेट इन स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट होना शुरू हो जाएगा। इसे फेज वाइज रोल आउट किया जाएगा, ऐसे में 29 नवंबर तक इन सभी स्मार्टफोन उपभोक्ता को ये नया अपडेट मिलने लगेगा।

देहरादून के टिहरी को बनाया जाएगा विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल, चीनी निवेशकों को किया आमंत्रित

इन तरीको से आप चेक कर सकते है, जियो प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान का बैलेंस

Samsung Galaxy S11 जल्द होगा लांच, ये रहेंगे फीचर्स

Related News