नोटबंदी के बाद कर में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज वित्तीय मामले में जानकारी देते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद टैक्स में बढ़ोतरी हुई है। यह एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 में आबकारी टैक्स में वृद्धि हुई। इतना ही नहीं सर्विस टैक्स के आंकड़े भी बढ़े हैं। नोटबंदी के दौरान जब लोगों को कैश की कमी खली तो टैक्स बढ़ा।

उन्होंने कहा कि अप्रत्यक्ष कर के मामले में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्तीय मामले में इस तरह की बढ़ोतरी को अच्छा माना जा रहा है। वित्तमंत्री अरूण जेटली बजट के पहले मीडिया को इस तरह की जानकारी दे रहे थे।

बजट के पूर्व इस तरह की बढ़ोतरी होना एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। संभावना है कि लोगों को कुछ उपभोक्ता वस्तुऐं कम दाम पर उपलब्ध हो सकेंगी। अर्थात इन पर कर की दर कम हो सकेगी।

जेटली बोले बैंक में जमा होने से कालेधन का रंग नहीं बदलेगा

जेटली बोले-पीएम दूरदर्शी, राहुल की सोच अड़ंगे की

बचत खातों पर पेन नंबर की अनिवार्यता

 

 

 

 

Related News