मीडिया को देखते ही 'हाय' करने लगे तैमूर, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान कभी सोशल मीडिया पर छाए न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. तैमूर अपने जन्म से ही सभी के फेवरेट बने हुए हैं. उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं जिस पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं. तैमूर की उम्र अभी डेढ़ साल ही है और अभी से वो फैन फॉलोविंग के मामले में सबसे आगे है. तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज़ देना और क्यूट सी स्माइल देना भी सीख गए हैं और इतना ही नहीं छोटे नवाब तो अब मीडिया को देखकर 'हाय' भी करने लगे हैं.

हाल ही में तैमूर का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो मीडिया को देखकर क्यूट पोज़ देते हुए नजर आए. इस वीडियो में आप देख सकते हैं तैमूर अपनी नैनी के साथ कार से उतरे और मीडिया को देखते ही वो अपना हाथ हिलाकर हाय करने लगते हैं. इसके बाद तैमूर क्यूट से स्माइल देकर चले जाते हैं. तैमूर के इस वीडियो को viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जो आते ही वायरल हो गया.

मीडिया हमेशा ही तैमूर को फॉलो करती हैं और उनके क्यूट लुक को अपने कैमरे में कैद कर लेती हैं. हर दिन तैमूर की नई-नई फोटोज और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं. कुछ समय पहले करीना कपूर ने मीडिया को फटकार भी लगाई थी और मीडिया से गुजारिश की थी कि वो तैमूर को फॉलो करना बंद कर दे लेकिन फिर भी तैमूर के फोटोज क्लिक करने के लिए उन्हें फॉलो करती ही रहती हैं.

बॉलीवुड अपडेट...

फैमिली के साथ सैफ ने सेलिब्रेट किया बर्थडे बैश, बेबो दिखा हॉट लुक

15 अगस्त को आखिरी बार नजर आए तैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर तैमूर ने लहराया तिरंगा, क्यूट फोटोज वायरल

Related News