इतनी सी उम्र में तैमूर ने कर दिखाया ऐसा कारनामा, जो उनके मम्मी-पापा कभी नहीं कर पाए

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी किसी स्टार किड्स की बात की जाती है तो सबसे पहले सैफ अली खान और करीना कपूर खानके बेटे तैमूर अली खान का नाम सामने आता है, इतनी सी उम्र में तैमूर ने जो हासिल किया है वो शायद ही कोई और कर पाएगा. इस बार फिर से तैमूर ने एक ऐसे कारनामा कर दिखाया है जिसे इस साल खुद उनके मम्मी-पापा भी नहीं कर सके हैं. जी हां... दरअसल हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की लिस्ट जारी की है और इस लिस्ट में 2 साल के तैमूर का भी नाम शामिल हैं.

जी हाँ.... और सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि ऐसा अभी तक उनके पैरेंट्स को भी यह उपलब्धि नहीं मिली. आपको बता दें इस लिस्ट में तैमूर का नाम दसवें नंबर पर हैं, जबकि पहले नंबर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना कब्जा जमाया है. तैमूर बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड कहे जाते हैं.

आए दिन तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं. प्रिंस बन चुके तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस से हर बार ही सभी को अपना दीवाना बना देते हैं. आपको बता दें तैमूर अली खान का जब से जन्म हुआ है तब से ही वह मीडिया का हॉट टॉपिक बन गए है.

पापा के साथ शूटिंग करने पहुंचे तैमूर, फिर नजर आया क्यूट लुक

Yahoo पर सबसे ज्यादा बार सर्च किये गए पीएम मोदी, तैमूर ने दी कड़ी टक्कर

बुढ़ापे से पहले ये जरुरी काम करना चाहती हैं करीना, किया खुलासा

Related News