केपटाउन में इतने क्यूट अंदाज़ में तैमुर ने किया बर्थडे सेलिब्रेशन

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड यानी तैमूर अली खान ने 20 दिसंबर को अपना दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. आपको बता दें तैमूर शुरुआत से ही सभी के फेवरेट बने हुए हैं. ऐसे में फैंस को तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज देखने का काफी ज्यादा एक्साइटमेंट था और अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है क्योकि हाल ही में तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज सामने आ गए हैं.

आपको बता दें इस बार तैमूर ने इस बार अपना बर्थडे मुंबई नहीं बल्कि साउथ अफ्रिका के केपटाउन शहर में सेलिब्रेट किया. वहां पर तैमूर उनके मम्मी-पापा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. तैमूर ने केपटाउन में ही अपने जन्मदिन का केक काटा और सेलिब्रेशन किया. तस्वीर में आप देख सकते हैं तैमूर के साथ उनके मम्मी-पापा भी नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीर में तैमूर हर बार की तरह ही बेहद क्यूट लग रहे हैं और वो अपने हाथों से केक काटने जा रहे हैं. हाल ही में तैमूर अली खान ने अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में अपनी प्री-जन्मदिन का जश्न मनाया था. इस दौरान उनकी बुआ सोहा अली खान और छोटी बहन इनाया भी नजर आई थी. आपको बता दें दुनियाभर में तैमूर के फैंस मौजूद हैं.

बड़े होकर इस खानदान के दामाद बनने वाले हैं तैमूर अली खान!

अपने पति को सनी लियॉन के पति जैसा बनाना चाहती है ये एक्ट्रेस

ये हैं तैमूर की सबसे ज्यादा क्यूट तस्वीरें, देखकर आपको भी हो जाएगा प्यार

Related News