'ताहेर पठान' ने समर बनकर हिन्दू लड़की से की दोस्ती, बलात्कार के बाद खिलाया गोमांस और फिर...

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से लव जिहाद की एक बहुत गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ के सतारा पुलिस स्टेशन में ताहेर पठान, तैयब पठान, आयेशा पठान एवं लैलाबी पठान के विरुद्ध एक 27 वर्षीय हिन्दू बालिका को जानबूझ कर फंसाने एवं उसे इस्लाम में धर्मान्तरित करने की घटना सामने आई है। मुख्य आरोपित ताहेर पठान ने लड़की से हिन्दू बन कर पहचान बढ़ाई तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित ने हिन्दू लड़की को बुर्का पहनने गोमांस खाने पर मजबूर किया। ताहेर ने युवती को इस्लाम में भी परिवर्तित किया। पुलिस ने इस मामले में धारा 376, 376 (2), 377, 420, 323, 504, 506 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। FIR में दी गई जानकारी के मुताबिक, हिन्दू लड़की की मुलाक़ात ताहेर से एक शोरूम में 2020 में हुई थी। ताहेर ने यहाँ हिन्दू लड़की से स्वयं को एक गुजराती हिन्दू बताया था।

ताहेर ने हिन्दू लड़की को बताया कि उसका नाम समर पटेल है तथा उसकी शादी भी नहीं हुई है। तत्पश्चात, दोनों में जान पहचान बढ़ गई तथा आपस में शारीरिक संबंध भी बन गए। FIR में बताया गया है कि ताहेर हिन्दू पीड़िता की मर्जी के बगैर लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने हिन्दू लड़की की अभद्र वीडियो भी बनाई तथा अपनी बात मनवाने के लिए धमकाता रहा। पूरे मामले के दो सालों पश्चात् हिन्दू पीड़िता को पता चला कि समीर पटेल असल में ताहेर पठान है। जब हिन्दू पीड़िता ने ताहेर से रिश्ता खत्म करने की बात तो उसने धमकाया कि वह उसकी निजी फोटो इन्टरनेट पर लीक कर देगा। ताहेर ने हिन्दू लड़की को धमका कर इस्लाम में धर्मान्तरित करवाया तथा निकाह करने का दबाव डाला। इस के चलते हिन्दू पीड़िता गर्भवती भी हो गई। ताहेर पठान ने हिन्दू लड़की से मारपीट की, उसे प्रताड़ित किया तथा उसके बच्चे की कोख में ही हत्या कर दी। फिर उसका धर्म परिवर्तन करवाया तथा उसे गोमांस खाने पर मजबूर किया और बुर्का पहनाया।

पीड़िता ने FIR में बताया, “मुझे एक मौलाना के पास ले जाया गया जहाँ मुझे एक महीने तक एक पेय पिलाया गया, इससे मुझे नशा आ जाता था। फिर मुझे नमाज अदा करवाई जाती थी तथा कुरान पढ़वाई जाती थी।” पीड़िता को यह भी पता चला कि असल में ताहेर पठान पहले से ही शादीशुदा था तथा उसके 4 बच्चे थे। उसने हिन्दू पीड़िता को फंसाया तथा इस काम में उसके पिता तैयब पठान, उसकी माँ लैलाबी पठान तथा उसकी पहली बीवी आयेशा पठान ने भी साथ दिया और उसके साथ मारपीट की। प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, पीड़िता शिकायत पहलेही दर्ज करवाना चाहती थी लेकिन उसका किसी ने साथ नहीं दिया। हिन्दू समुदाय के कुछ लोग उसकी सहायता के लिए आगे आए तथा लव जिहाद के इस मामले में FIR दर्ज करवाई। अब इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की तहकीकात की जा रही है।

रामनवमी पर भी कांग्रेस ने दिखाई हिंदू घृणा, जुलूस की अनुमति की रद्द

1600 हिन्दुओं को रोहिंग्या मुस्लिमों ने बनाया बंधक, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

चोरी में सफलता पाने के लिए चोरों ने सांवरिया सेठ से मांगी मन्नत, कामयाब होते ही दर्शन के लिए निकले और फिर...

Related News