'तारक मेहता...' शो को मिली नई 'दयाबेन', वीडियो देख ख़ुशी से उछले फैंस

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन घर-घर में मशहूर हैं तो हर दिल में विशेष स्थान भी बना चुकी हैं। भले ही वो 5 वर्षों से शो में दिखाई नहीं दे रहीं किन्तु फिर भी दर्शकों में उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। अब जैसे ही दयाबेन (dayaben) की शो में वापसी की खबर आई है तो संके चेहरे फिर से खिल उठे हैं तथा इसी के साथ सोशल मीडिया पर छा गई हैं छोटी दयाबेन (dayaben) जो नजर आने में भले ही दयाबेन की भांति ना हो मगर आवाज हुबहू दयाबेन से मिलती है। 

वही ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर साझा की गई तो इसे वायरल होते देर नहीं लगी। इस वीडियो में एक लड़की है जो दयाबेन की आवाज को हुबहू कॉपी कर सकती है तथा इसकी झलक वो इस वीडियो में दिखा भी रही हैं। जिसे सुनकर आप भी गच्चा खा जाएंगे। आपको सुनकर भरोसा ही नहीं होगा कि ये दयाबेन नहीं बल्कि कोई और हैं। 

वही अगर आपको लग रहा है कि ये कोई फेक वीडियो है तथा इसमें लिप सिंक की गई है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है बल्कि ये लड़की वास्तव में दयाबेन की आवाज को कॉपी कर रही हैं। वही हाल ही में खबर आई है कि जल्द ही दयाबेन की वापसी शो में होने जा रही है। शो का नया प्रोमो जो सामने आया है उसमे बताया जा रहा है कि दयाबेन अब अहमदाबाद से मुंबई गोकुलधाम सोसायटी में आ रही हैं। 5 वर्षों पश्चात् दयाबेन की भूमिका तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नजर आएँगे। 

अपने बारे में छपी गलत खबर को देखकर भड़की उर्फी, बोली- 'जो ड्रग आप ले रहे हैं वो आपको भ्रष्ट कर रहा है'

'कोई तो रोकों इन्हे...' हिना खान की नई तस्वीरें देख बोले फैंस

रोहित शेट्टी के बाद निशांत-प्रतीक के साथ नाचती नजर आई रुबीना दिलैक, वीडियो ने मचाया धमाल

Related News