सर्वे का दावा, 2019 में भी प्रचंड बहुमत हासिल करेगी NDA, कांग्रेस को मिल सकती हैं ...

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले सामने आया टाइम्स नाउ और वीएमआर का सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। इस सर्वे के अनुसार, नैशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (एनडीए) को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिलता नज़र आ रहा है। सर्वे की मानें तो देशभर की कुल 543 सीटों में से 279 लोकसभा सीटें एनडीए के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है। 

अवध की सीटों पर शाह की नजर, प्रबंधकों को दिया जीत का मंत्र

वहीं, कांग्रेस को 149 लोकसभा सीटें और अन्य दलों को 115  सीटें मिलने की बात सर्वे में कही गई है। टाइम्स नाउ का सर्वे कहता है कि भाजपा को जहां यूपी में 23 लोकसभा सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है वहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उसे लाभ होता दिख रहा है। दक्षिण भारत में गठबंधन के दम पर कांग्रेस काफी अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सकती हैं।

सज्जन कुमार की याचिका पर CBI ने जताया विरोध, कहा सिखों के कत्ले-आम के 'सरगना' यही थे

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजद) को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।  वहीं सर्वे पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन की सरकार बनती नज़र आ रही है। वहीं कांग्रेस और बाकि अन्य क्षेत्रीय दलों को अपने अपने क्षेत्रों में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन अधिक सीटें दर्ज करते दिखाई दे रहा है।

खबरें और भी:-

21 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के लिए नौकरी, वेतन 25 हजार रु

लंदन कोर्ट से विजय माल्या को बड़ा झटका, याचिका ख़ारिज

विद्यासागर विश्वविद्यालय दे रहा नौकरियां, एक साथ कई पद खाली

 

Related News