पाकिस्तान पर फिर सर्जिकल स्ट्राइक करेगा भारत!

नई दिल्ली। आतंकवादियों को पनाह देने और उनके जरिए घाटी में अशांति पैदा करने के पाकिस्तानी मंसूबों पर भारत ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिस तरह से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार भारत में अस्थिरता फैलाने के लिए आतंकवादियों को सीमा पार से जम्मू—कश्मीर में भेज रही है और जिस तरह से वे आतंकी बर्बरता ने हमारे सैनिकों की हत्या कर रहे हैं, उससे अब भारत की सहनशीलता चुक गई है। भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने इशारों—इशारों में पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक की बात कह दी है। 

हाल ही में जब जनरल रावत से पत्रकारों ने हाल ही में सुरक्षाबलों पर आतंकियों के हमले और जवानों की निर्ममता से हत्या को लेकर पूछा गया कि क्या सेना पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेगा, तो उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक एक सरप्राइज है और इसे सरप्राइज ही रहने दें। उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। उनके इस बयान को देखकर तो यही लगता है कि भारत जल्द ही पाकिस्तान को 2016 वाला नजारा दिखाएगा।

सूत्रों से भी ऐसी  जानकारी मिली है कि भारतीय सेना एक बार फिर से पाकिस्तान को तबाह करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। हालांकि अभी इस  बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और सेना ने इसे गोपनीय रखा है, लेकिन जिस तरह से जवानों की हत्या को लेकर लोगों और सेना के जवानों में आक्रोश है, उसे देखकर यही लगता है कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कदम उठाया जा सकता है।

दो साल पहले हुई भारत ने की थी सर्जिकल स्ट्राइक

29 सितंबर 2016 को भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तानी सीमा में घुसकर 7 आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया था। इस हमले में 38 आतंकी भी मारे गए थे। यह स्ट्राइक आधी रात को की गई थी और हमारे सैनिक पाकिस्तानी सीमा में कई किलोमीटर भीतर तक पहुंचकर हमला कर सुरक्षित वापस भी आ गए थे। 

क्या होती है सर्जिकल स्ट्राइक 

सर्जिकल स्ट्राइक एक सैन्य कार्रवाई है, जिसमें सेना दुश्मन के एक से अधिक ठिकानों पर  हमला कर तुरंत वापस लौट आती है। सर्जिकल स्ट्राइक के तहत ​जहां पर हमला करना है, उसके आस—पास की जगहों को कम से कम नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। 

खबरें और भी

विदेश मंत्रियों के बीच बैठक रद्द, अब फाइनल सर्जिकल स्ट्राइक करेगा भारत !

सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने पर कांग्रेस ने दर्ज कराया विरोध

29 सितम्बर को 'सर्जिकल स्ट्राइक दिवस’ मनाएं विश्विद्यालय- यूजीसी

 

Related News