सुनील शेट्टी ने बांटे 800 एयर प्यूरीफायर

बॉलीवुड के बहुत ही शानदार अभिनेता सुनील शेट्टी को आज कौन नहीं जानता हैं। अभिनेता लाखों दिलों में बसते हैं और अपने अभिनय से सभी को मदहोश कर देते हैं। वैसे सुनील एक बेहतर एक्टर होने के साथ-साथ एक नेकदिल इंसान भी हैं। अब तक कई बार उन्हें लोगों की मदद करते हुए देखा जा चुका है। सुनील ने कई दफा गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति बड़ा दिल दिखाकर लोगों का दिल जीता है। अब एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

जी दरअसल हाल ही में एक बार फिर उन्होंने कोरोना काल में पुलिसकर्मियों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है, उन्होंने 800 एयर प्यूरीफायर बाँटे हैं। मिली जानकारी के तहत हाल ही में सुनील शेट्टी मुंबई कॉमिशनर ऑफ पुलिस हेमंत नागराले से मिले। वहीं इस मुलाक़ात के बाद हेमंत नागराले ने कहा, 'कोविड मामलें अचानक बढ़ने के कारण इसे कंट्रोल करने के लिए सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से किया जा रहा है। ऐसे समय में सुनील शेट्टी का सपोर्ट सच में काबिले तारीफ है।'

वहीं बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था, 'मेरे लिए भी फिटनेस सबसे ज्यादा जरूरी चीज है। मेरी फिटनेस की वजह से मुझे फिल्में मिलीं। अपने शरीर और अपने ऐक्शन सीन की वजह से मैं ऐक्शन हीरो बन गया। इसलिए मेरे पास इसे भूलने का कोई तरीका ही नहीं है। अगर मैं हमेशा के लिए लोगों के दिल और दिमाग में रहता हूं तो लोग यही कहेंगे कि वाह क्या बॉडी है इस आदमी की।' अब बात करें काम के बारे में तो सुनील शेट्टी को आखिरी बार फिल्म 'मुंबई सागा' में देखा गया था, जिसे संजय गुप्ता ने डायरेक्ट किया था। वहीं अब जल्द ही वह हेरा फेरी 3 में दिखाई देने वाले हैं।

जानिए आखिर क्यों इतने महंगे होते हैं iPhone?

बंगाल उपचुनाव: अबकी बार-गुप्त प्रचार, 'भवानीपुर' में हिंसा रोकने के लिए भाजपा ने बदली अपनी रणनीति

भक्तों के लिए सप्ताह के इस दिन खुला रहेगा पुरी का जगन्नाथ मंदिर

Related News