पंचतत्व में विलीन हुई सुधीर मिश्रा की माँ, फिल्ममेकर को सांत्वना देने पहुंचे कई कलाकार

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां को लेकर खबर आई थी कि वह बीते दिनों से बीमार हैं। वहीँ अब खबर आई है कि उनका निधन हो गया है। जी दरअसल आज यानी मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। इस बारे में फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। जी दरअसल उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि, 'अब मैं आधिकारिक तौर पर अनाथ हूं।' इसी के साथ सुधीर मिश्रा ने ट्वीट में लिखा- 'मेरी मां का एक घंटे पहले निधन हो गया। आखिरी पलों में मैं और मेरी बहन ने उनका हाथ थामा हुआ था। अब मैं औपचारिक तौर पर अनाथ हूं।' आप जानते ही होंगे सुधीर मिश्रा की मां पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थीं।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट दिए थे। बीते 10 जून को उन्होंने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी मां के पास अब ज्यादा समय नहीं बचे हैं। जी दरअसल उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'अस्पताल से नहाने के लिए निकला था। अभी वापस बुलाया गया है। वे (डॉक्टर) कहते हैं कि मेरी माँ के पास बहुत कम समय है।”

बता दें कि मां के गुजर जाने से सुधीर के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आज मुंबई में फिल्ममेकर की मां का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जहां इंडस्ट्री से कई सितारे सुधीर मिश्रा का ढांढस बंधाने पहुंचे।

बेटी की फोटोज लीक होते ही अनुष्का का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर कर डाला ये काम

ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में शाहरुख खान को देख झूमे फैंस, आपने देखा क्या?

घूमर में इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे अभिषेक

Related News