कैब और उबर की हड़ताल का नहीं हुआ लोगों पर असर

नईदिल्ली। दिल्ली में ओला और उबर कैब के वाहन चालकों की हड़ताल का अधिक असर नहीं हुआ। स्थिति यह थी कि दिल्ली में लोगों को परिवहन के साधन मिल रहे थे। सुबह के समय और पीक आवर्स में भी लोगों को कैब मिल रही थी। गौरतलब है कि कैब चालकों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल की थी। इस दौरान करीब डेढ़ लाख से अधिक वाहन चालक हड़ताल पर थे।

इन लोगों की शिकायत पर न तो कैब ने सुनी और न ही सरकार ने ऐसे में इन लोगों को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना पड़ गया और फिर हड़ताल के तौर पर इन्होंने अपना विरोध किया। हालांकि आॅटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी  संघ ने कहा कि सामान्य तौर पर वे काम करते रहे।

दोनों ही संगठनों के महासचिव ने कहा कि उन्होंने हड़ताल का समर्थन नहीं किया। जिसके कारण वे अपने वाहन सड़कों पर चलाते रहे। कुछ लोगों को तो वाहन बहुत आसानी से मिले। जनकपुरी क्षेत्र में भी एक व्यक्ति ने एयरपोर्ट जाने के लिए कैब बुक कर ली और उन्हें आसानी से कैब मिल गई। हालांकि शेयरिंग में रात्रि करीब 11 बजे 190 रूपए का किराया लिया गया। कुछ लोगों को जरूर मुश्किल हुई मगर अधिकांश लोग परिवहन के साधनों से दिल्ली में अपने गंतव्य की ओर सफर करते रहे।

अमेरिका में सिख ड्राईवर की पिटाई, खींची पगड़ी

ऐप्पल बनायेगी सेल्फ ड्राइविंग कार, देगी गूगल जैसे कंपनियों को चुनौती

सौर ऊर्जा ही भविष्य की ऊर्जा

Related News