महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की व्हीलचेयर और शोध पत्र होंगे नीलाम

लंदन : दुनिया के जाने माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग जिनका निधन पिछले साल मार्च में हो गया. ये विज्ञान की दुनिया में सभी के लिए एक झटका था जिसे सुनकर सभी लगो दुखी भी हुए थे. इसी पर एक खबर आई है कि वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के कुछ शोधपत्रों और व्हीलचेयर सहित उनसे जुडी कई और महत्वपूर्ण वस्तुओं की नीलामी की जाएगी. उनकी चीज़ों की नीलामी में भौतिकशास्त्री के रूप में उनकी लोकप्रियता नजर आएगी. 

इस बात की जानकारी नीलामीघर क्रिस्टी ने सोमवार को घोषणा कर दी. घोषणा में उन्होंने हॉकिंग की 22 चीजों की ऑनलाइन बिक्री की घोषणा की जिनमें ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर उनकी डॉक्टरल थीसिस, उनके कुछ पुरस्कार और वैज्ञानिक शोधपत्र भी शामिल हैं. इसके अलावा इन शोधपत्रों में ‘स्पेक्ट्रम ऑफ वार्महोल्स’ और ‘फंडामेंटल ब्रेकडाउन ऑफ फिजिक्स इन ग्रेविटेशनल कॉलेप्स’ शामिल हैं. इसके बारे में पुस्तकों और पांडुलिपि विभाग के प्रमुख थॉमस वेनिंग ने कहा कि यह सारे शोधपत्र हॉकिंस की विकासक्रम को और उनकी बुद्धि को दर्शाते हैं कि वो कितने ज्ञानी थे.    4 करोड़ में नीलाम हुआ 5 किलो का चाँद

स्टीफन हॉकिंग एक कॉस्मोलॉजिस्ट यानी ब्रह्मांड विज्ञानी के रूप में प्रसिद्ध रहे और अंतरिक्ष में ब्लैक होल पर उनके अनुसंधान हमेशा खबरों में बने रहे. बता दें, उनकी थीसिस की पांच मौजूदा प्रतियों में से एक को $ 275,000 तक बेचने की उम्मीद है. वहीं उनकी व्हील चेयर $ 18,000 से अधिक में बेचे जाने की उम्मीद है. इन वस्तुओं की नीलामी 31 अक्टूबर को शुरू की जाएगी. 

जानकारी के लिए बता दें, 22 साल की उम्र में उन्हें मोटर न्यूरोन बीमारी का पता लगा. इसके बाद ये कहा जा रहा था कि उनकी जिंदगी के कुछ ही साल बाकी हैं. लेकिन वह सालों तक व्हीलचेयर पर रहते हुए भौतिकी के क्षेत्र में अपना अनुसंधान करते रहे और दुनियाभर में इस कदर प्रसिद्द हुए. 

खबरें और भी..

अमेरिका की ओर बढ़ रहा है हजारों शरणार्थियों का काफिला, रोकने में जुटा ट्रम्प प्रशासन

अमेरिका : इराकी मूल का IS आतंकी गिरफ्तार, ISIS में युवाओं की भर्ती का था जिम्मा

 

Related News