नौसेना ने मछुआरों को पीटा, नाव को डुबो दिया

रामेश्वरम् :  श्रीलंका की नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमला करने और नाव डुबाने की खबर मिली है। जिन मछुआरों पर हमला बोला गया है वे सभी तमिलनाडु के है और धनुषकोडी क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिये गये थे। इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों पर हमला बोल दिया था।

तमिलनाडु मेकेनाइज्ड फिशरमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष पी. सेसुराज ने गुरूवार को बताया कि नौसेना ने जालों को नुकसान पहुंचाया और एक नाव को टक्कर मारकर डुबो दिया गया। सेसुराज ने बताया कि मछुआरों की नौका पर श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने अचानक पत्थर बरसाने शुरू कर दिये थे।

हालांकि इसका विरोध भी किया गया, लेकिन जवानों ने किसी की न सुनी और हमला जारी रखा। हमले के बाद जैसे तैसे मछुआरे वापस लौटे। बताया गया है कि मछली पकड़ने के लिये चार सौ से अधिक नौकाओं में करीब दो हजार मछुआरे सवार होकर गये थे। मछुआरे घटना के बाद विरोध पर उतर आये है।

पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को किया अगवा

Related News