इलाहाबाद : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इलाहाबाद में कमला नेहरू ट्रस्ट के चिकित्सालय में रेडिशन मशीन और न्यूरो आॅर्थो ट्राॅमा वार्ड का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालयों में भर्ती रोगियों का हाल भी जाना। उन्होंने स्वराज भवन पहुंचकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भेंट की। गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद वे दोपहर को चार्टर्ड विमान से प्रियंका के साथ दिल्ली चली गईं। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी की 100 वीं जयंती पर चिकित्सालय में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी हुआ था। इस दौरान गांधी परिवार चिकित्सालय पहुंचा था। सोनिया गांधी के साथ इलाहाबाद दौरे के तहत प्रियंका गांधी भी शामिल थीं। प्रियंका भी चिकित्सालय में आयोजित लोकार्पण समारोह में शामिल हुईं। उल्लेखनीय है कि वाराणसी दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत खराब हो गई थी, जिसके कारण वे काफी दिनों से आराम कर रही थी। मैं राहुल की प्रेम दीवानी मेरा दरद न जाने कोई बढ़ते प्रदूषण के कारण बैठक में शामिल नहीं हुई सोनिया गांधी