विमान में निकला सांप, मच गया हड़कंप

वाॅशिंगटन। अमेरिका के एक विमान में सांप निकल गया। जब लोगों की नज़र सांप पर गई तो वे घबरा गए और विमान में हड़कंप मच गया। यह वाकया हुआ अलास्का के अनिक से एंकोरेज की ओर जा रहे एक विमान में। यह विमान रवन अलास्का का था। हालांकि विमान में केवल 7 ही यात्री थे। लगभग 5 फुट लंबे सांप को यात्री अपने साथ लेकर विमान में पहुंचा था।

मगर वह जाते समय अपने साथ सांप नहीं ले गया और सांप विमान में ही रहा। ऐसे में जब दूसरा यात्री सांप देखकर घबरा गया तो विमान में अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल यह सांप विमान में पीले रंग के एक बैग के नीचे चला गया था।

मिली जानकारी के अनुसार एयरलाईन के प्रवक्ता विलियम वालस्श ने कहा कि विमान में किसी भी जानवर को लेकर जाने की अनुमति नहीं है।

विदेशों से लौटकर प्रतिभाओं को करना चाहिए देश की सेवा

Twitter के कारण बना अमेरिका का राष्ट्रपति

अमेरिकी विशेषज्ञों की लगी 2019 के लोकसभा चुनाव पर नजर,PM Modi को बताया सबसे लोकप्रिय जननायक

 

Related News