'15 वर्षों में बन जाएगा अखंड भारत..', मोहन भगवत के बयान पर संजय राउत बोले- 15 दिनों का वादा कीजिए

मुंबई: अखंड भारत का एजेंडा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लिए हमेशा सर्वोपरी रहा है। इस बार RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने हरिद्वार में कहा है कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। संघ प्रमुख ने आगे कहा कि, वैसे तो 20 से 25 वर्षों में भारत अखंड भारत बनेगा। मगर, यदि हम थोड़ा सा प्रयास करेंगे, तो स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत 10 से 15 वर्षों में ही बन जाएगा। इसे कोई रोकने वाला नहीं है, जो इसके रास्ते में जो आएंगे वह खुद मिट जाएंगे। 

अब, संघ प्रमुख के इस बयान पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा है कि, राउत ने कहा कि आप अखंड भारत बना लीजिए, मगर 15 वर्षों का नहीं 15 दिन का वादा कीजिए और अखंड भारत बनाइए। उन्होंने कहा कि अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता। वीर सावरकर, बाला साहेब ठाकरे का यही सपना था, तो सबसे पहले आप वीर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित कीजिए। 

शिवसंसा नेता ने आगे कहा कि, 'कोई अखंड भारत की बात करता है, तो उन्हें सबसे पहले PoK और भारत में शामिल करना होगा, फिर जो पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था, उसे भी भारत से जोड़ना पड़ेगा। पहले जहां भी भारत की सरहदें हुआ करती थीं, उन्हें भी जोड़िए। श्रीलंका को भी जोड़िए और फिर एक महा सत्ता बना लीजिए। किसी ने नहीं रोका है। मगर उससे पहले कश्मीरी पंडितों की घर वापसी करवा दीजिए और यदि आप ये कर लेते हैं तो हम आपका समर्थन अवश्य करेंगे।'

'दिल्ली के शिक्षकों को वेतन भी नहीं..', हाई कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को जमकर लताड़ा

'जातिवादी सरकारों के आगे नहीं झुकेगी बसपा..', अम्बेडकर जयंती के दिन मायावती ने भरी हुंकार

शिवसेना नेता पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की मुकरी, बोली- भाजपा नेता ने धमकाया था

 

Related News