चुनाव लड़ने के लिए सामने आया गुप्तेश्वर पांडेय का नाम, प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन इससे पहले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जमकर राजनीति हो रही है। जी हाँ, इन दिनों भी इस राजनीति को कम होते हुए नहीं देखा जा रहा है। वैसे आप जानते ही होंगे इस पूरे मामले के दौरान एक आवाज़ जो सबसे मुखर रही वो थे बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय। वहीं बीते मंगलवार को उन्होंने नौकरी से VRS ले लिया और अब उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गईं हैं।

अब इसी बात पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है, 'अगर राजनीति करनी है तो जम के करो, चुनाव लड़ना है तो साहस और सत्य पर लड़ो। लेकिन इस ‘गुप्त’ तरीके से किसी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से अपने कैंपेन की शुरुआत करना, बहुत दुखदाई और दुर्भाग्यपूर्ण है।' केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि, 'भगवान आपको सफलता से पहले सदबुद्धि दे, यही मनोकामना है।'

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि बीते मंगलवार को ही यह खबरें सामने आईं थीं कि बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने समय से पहले सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया था। जी दरअसल भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पांडेय की वीआरएस की अर्जी राज्यपाल ने स्वीकार कर ली है। ऐसे में अब उनके चुनाव लड़ने के बारे में कहा जा रहा है। यह खबरें तेजी से वायरल हो रही है। गुप्तेश्वर पांडेय के बारे में बात करें तो वह अब तक मुंबई पुलिस-महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साध चुके हैं। यह निशाने उन्होंने सुशांत केस के दौरान साधे थे।

गंगूबाई ने बदला अपना लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उड़ जाएंगे होश

SNOKOR ने देश में लॉन्च किये अपने ईयरबड्स, जानिए कीमत

Jio ने लॉन्‍च किए किफायती प्लान, मिलेगा मुफ्त सब्सक्रिप्शन

Related News