अखिलेश से पहले चाचा शिवपाल ने दिखा दिया 'आज़म प्रेम', रिहाई पर बोले- वो घड़ी आ गई...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ मुस्लिम नेता और रामपुर से MLA आजम खान को शीर्ष अदालत से अंतरिम जमानत दे दी गई है। जमानत मिलते ही आज़म खान के सीतापुर जेल से बाहर आने का रास्ता खुल गया है। आजम खान की जमानत पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से पहले उनके बागी चाचा शिवपाल यादव ने खुशी प्रकट की है। शिवपाल ने कहा है कि वह घड़ी आ गई है जिसकी प्रतीक्षा थी। अटकलें हैं कि शिवपाल आजम के साथ मिलकर कोई नया मोर्चा खड़ा कर सकते हैं।

 

Koo App

शिवपाल यादव ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः। लंबे अरसे से न्याय की जिस घड़ी की प्रतीक्षा थी वह आज पूर्ण हुई है। आजम खान साहब को सर्वोच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें व्यवस्था की घोर प्रताड़ना से न्याय मिला है। भारत की न्याय व्यवस्था उम्मीद की एक किरण है। नमन।' बता दें कि  इससे पहले आजम खान के बेटे और स्वार से सपा MLA अब्दुल्ला आजम ने भी ट्विटर पर 'सुप्रीम कोर्ट' जिंदाबाद लिखा था। आजम की पत्नी तंजीन फातिमा ने इसे सच्चाई की जीत करार दिया है।

बताया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद आजम खान शिवपाल यादव के साथ मिलकर कोई नया मोर्चा तैयार कर सकते हैं, जिससे अखिलेश यादव की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आजम खान और उनका परिवार सपा अध्यक्ष से नाराज़ हैं। उनका कहना है कि आजम खान की रिहाई के लिए अखिलेश यादव ने कोई कोशिश नहीं की। हाल ही में आजम खान के कई करीबी नेताओं ने सपा से किनारा कर लिया था।

सुनील जाखड़ ने थामा भाजपा का दामन, आखिर 'कांग्रेस' से क्यों तोड़ा 50 साल पुराना रिश्ता ?

कांग्रेस के बाद अब राजस्थान में जुटेंगे भाजपा नेता, पार्टी की हाई लेवल मीटिंग में शामिल होंगे डॉ रमन सिंह

हाथी पर चढ़कर सिद्धू ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार को जमकर घेरा

 

Related News