कांग्रेस के बाद अब राजस्थान में जुटेंगे भाजपा नेता, पार्टी की हाई लेवल मीटिंग में शामिल होंगे डॉ रमन सिंह
कांग्रेस के बाद अब राजस्थान में जुटेंगे भाजपा नेता, पार्टी की हाई लेवल मीटिंग में शामिल होंगे डॉ रमन सिंह
Share:

जयपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेसियों के राजस्थान से लौट आने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जयपुर जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में 19 से 21 मई तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों व संगठन महामंत्रियों की बैठक है, जिसमें पूरे देश के 132 प्रमुख नेता को आमंत्रित किया गया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह गुरुवार से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत करेंगे। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी 20 मई को मीटिंग को वर्चुअली संबोधित करेंगे। लगातार शिकस्त से जूझ रही छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।  राजस्थान के जयपुर में 19 मई से 21 मई तक भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग है। भाजपा संगठन ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को भी उसमें आमंत्रित किया है।

छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई के प्रमुख विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय भी जयपुर जाएंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन सीधे जयपुर आने वाले हैं । भाजपा नेताओं ने बताया कि बीते दो-ढाई साल से अधिकांश बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होती रही हैं। पहली बार दिल्ली के बाहर किसी शहर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग हो रही है।

कांग्रेस छोड़ते ही तल्ख हुए हार्दिक पटेल के तेवर, राहुल-प्रियंका पर जमकर साधा निशाना

आज़म खान को 89वें केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, क्या अब जेल से बाहर आ जाएंगे सपा नेता ?

केरल पुलिस ने कांग्रेस नेता के सुधाकरन पर सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने पर मामला दर्ज किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -