लोकसभा चुनाव: शिवसेना ने जारी किए प्रत्याशियों के नाम, यहाँ देखिए पूरी लिस्ट

मुंबई: 2019 लोकसभा चुनावों की तारीख जितनी निकट आते जा रही है, उतनी ही तेजी से पार्टियां अपने प्रचार और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 184 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के बाद शिवसेना ने अपने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस सूची में दक्षिण मुंबई से अरविंद सांवत को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. 

लोकसभा चुनाव: माकपा की चुनावी ललकार, अबकी बार- मोदी बेरोज़गार

वहीं शिर्डी लोकसभा सीट से सदाशिव लोखंडे को उम्मीदवार बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 23 पर शिवसेना और 25 पर भाजपा ने लड़ने का निर्णय लिया था. लोकसभा चुनावों के पहले नेशनल कांफ्रेंस पार्टी (एनसीपी) को शुक्रवार को उस समय करारा झटका लगा जब उसकी प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष भारती पवार ने भाजपा का दामन थाम लिया है. इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रवीण छेड़ा भी भाजपा में वापस लौट आए हैं. दोनों नेता राज्य के सीएम देवेंद्र फड़णवीस तथा अन्य पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए. 

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस को एक और झटका, महाराष्ट्र के एक और नेता भाजपा में शामिल

पवार 2014 के लोकसभा चुनाव में डिंडोरी लोकसभा सीट पर भाजपा के हरिश्चंद्र चव्हाण से हार गई थीं. छेड़ा बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में तीन बार पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं और सात वर्ष पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था. कहा जाता है कि स्थानीय विधायक प्रकाश मेहता के साथ मतभेदों के चलते उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया था. मेहता वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री हैं.  इस अवसर पर फड़णवीस ने कहा है कि राज्यसभा सदस्य संजय ककाड़े पार्टी में बने रहेंगे.

यहाँ देखिए पूरी लिस्ट :-

1) दक्षिण मुंबई - अरविंद सावंत 2) दक्षिण मध्य मुंबई - राहुल शेवाळे 3) उत्तर पश्चिम - गजानन कीर्तिकर 4) ठाणे - राजन विचारे 5) कल्याण - श्रीकांत शिंदे 6) रायगड - अनंत गिते 7) रत्नागिरी सिंधुदुर्ग - विनायक राऊत 8) कोल्हापूर - संजय मंडलिक 9) हातकणंगले - धैर्यशिल माने 10) नाशिक - हेमंत गोडसे 11) शिर्डी - सदाशिव लोखंडे 12) शिरुर - शिवाजीराव आढळराव-पाटील 13) औरंगाबाद - चंद्रकांत खैरे 14) यवतमाळ-वाशिम - भावना गवळी 15) बुलढाणा - प्रतापराव जाधव 16) रामटेक - कृपाल तुमाने 17) अमरावती- आनंदराव अडसूळ 18) परभणी- संजय जाधव 19) मावळ - श्रीरंग बारणे 20) हिंगोली-हेमंत पाटील 21) उस्मानाबाद-ओमराजे निंबाळकर

खबरें और भी:-

पीएनबी घोटाला: अदालत के सामने गिड़गिड़ाया मेहुल चौकसी, कहा मैं काफी बीमार हूँ

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED की अलगाववादी नेता गिलानी और यासीन मलिक पर बड़ी कार्यवाही, ठोंका जुर्माना

लोकसभा चुनाव: मायावती ने खोले पत्ते, जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची

Related News