व्हीलचेयर पर इवेंट में पहुंची शिल्पा शेट्टी, वीडियो हो रहा वायरल

फिटनेस के मामले में अगर कोई अभिनेत्री सबसे आगे है तो उस अभिनेत्री का नाम है शिल्पा शेट्टी। शिल्पा शेट्टी को सबसे हिट और फिट अदाकारा माना जाता है और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अक्सर योग करते हुए भी देखा जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने योगासन के वीडियो भी शेयर करती रहती हैं जिसे देखकर फिटनेस फ्रीक उन्हें फॉलो करते हैं। जी हाँ और करीब 26 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो की जाने वाली शिल्पा का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसमें वो घायल नजर आ रही हैं।

जी दरअसल बीते दिन शिल्पा शेट्टी ने एक इवेंट में शिरकत की और यहाँ उनको ऐसा अंदाज में देखा गया जैसे उन्हें कभी नहीं देखा गया था। जी दरअसल यहाँ उन्हें व्हीलचेयर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो कैमरे में पोज देती कैद हुईं। शिल्पा ने व्हीलचेयर पर भी अपने ग्लैमर से सबको घायल कर दिया। आप देख सकते हैं ये वीडियो शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

इसी के साथ ही, कैप्शन में लिखा है कि, 'Putting my best foot forwar। (wink emoji) (strong emoji)#reelvsreal #workmode #ootd #lotd #swasthrahomastraho। आप सभी को पता हो शिल्पा इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर भी सुर्ख़ियों में हैं। वह जल्द एक धमाकेदार फिल्म में नजर आएंगी और उसमे उनका किरदार पुलिस वाला है। शिल्पा इस फिल्म में धमाका करने के लिए तैयार हैं और ये फिल्म रोहित शेट्टी के द्वारा बनाई जा रही है। फिलहाल इसको लेकर अधिक अपडेट्स सामने नहीं आई हैं।

बिकिनी ब्लाउज के चलते ट्रोल हो रहीं जाह्नवी कपूर, यूजर्स बोले- 'उर्फी मत बनो'

शाहरुख की इस फिल्म के लिए आलिया ने शूट किया था छैयां छैयां' गाना?

MAHARANI 2 रिलीज होते ही सोहम शाह ने मचा दी धूम

Related News