पति राज कुंद्रा के जन्मदिन पर इमोशनल हुईं शिल्पा शेट्टी, लिखा- 'मेरा प्यार और मेरी ताकत...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) आज अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) का जन्मदिन मना रहीं हैं। राज भले ही लाख मुश्किलों में रहे हों लेकिन शिल्पा ने उनका साथ नहीं छोड़ा। जी हाँ और दोनों हमेशा एक-दूसरे के मुश्किल वक्त में साथ खड़े नज़र आते हैं। अब आज यानी 9 सितंबर 2022 को राज कुंद्रा के 47वें बर्थडे पर शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी जिंदगी के कई क्यूट मोमेंट्स की फोटोज हैं। आइए आपको दिखाते हैं शिल्पा द्वारा पोस्ट किया गया ये वीडियो।

आप सभी को बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। वहीं इसके बाद 21 मई 2012 को उन्होंने अपने पहले बच्चे वियान राज कुंद्रा का अपने जीवन में स्वागत किया था। उसके बाद साल 2020 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी समीशा शेट्टी का वेलकम किया। अब दोनों का परिवार पूरा हो चुका है। ऐसे में आज पति के जन्मदिन पर शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और उनके बच्चों की जिंदगी से जुड़े कई क्यूट मोमेंट्स की झलक दिखाई दे रहीं है। इसमें राज अपने बच्चों और अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ एंजॉय करते नज़र आ रहे हैं।

आप देख सकते हैं इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ''मैं शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे बेस्टफ्रेंड, मेरे बच्चों के पिता, मेरा प्यार और मेरी ताकत हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी कुकीज। आपकी अच्छी सेहत, ताकत की कामना करती हूं।'' फिलहाल शिल्पा शेट्टी का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर राज को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हालाँकि नेटिजंस द्वारा उनको ट्रोल भी किया जा रहा है।

'द गुड वाइफ' से ओटीटी डेब्यू को तैयार काजोल, वकील बनकर लड़ेंगी केस

बिस्किट की गलत स्पेलिंग पर ट्रोल हो गई अनुष्का, अब मांग रही माफ़ी

KGF 2 की तरह कमाई कर सकती है ब्रह्मास्त्र

Related News