अब बादशाह संग धमाल मचाएंगी शहनाज गिल

पंजाब की केटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल इन दिनों अपने नए-नए काम को लेकर चर्चाओं में हैं। जी दरअसल वह इन दिनों म्यूजिक वीडियोस में काम कर रहीं हैं और इन्ही के चलते वह चर्चाओं में है। वैसे देखा जाए तो इन दिनों शहनाज के सितारे बुलंदियों पर हैं। आजकल शहनाज गिल कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम कर रहीं हैं। वह बिग बॉस 13 में आईं थीं और इस शो से बाहर आने के बाद शहनाज गिल कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार आप सभी ने उन्हें म्यूजिक एलबम शोना शोना में देखा होगा। वैसे इस गाने में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया था।

 

फिलहाल शहजान गिल के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है और उसके लिए वह बेताब हैं। जी दरअसल शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ दिखाई देने वाली हैं। वैसे इस बात का खुलासा तो खुद शहनाज गिल ने किया है। बीते दिनों ही शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो आप देख सकते हैं। इस तस्वीर में शहनाज गिल, बादशाह के साथ पोज देते दिखाई दे रहीं हैं। वैसे दोनों सितारों का इस तस्वीर में रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शहनाज गिल, बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं।

फिलहाल इस तस्वीर को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा है, 'कमिंग सून।।।'। वहीँ इस तस्वीर को शेयर करते हुए बादशाह ने कैप्शन में लिखा है, 'शहनाज गिल नाम की ये लड़की पागल है।' वैसे बादशाह और शहनाज गिल के साथ आने की खबर ने सभी को खुश कर दिया है। अब आप भी बताएं आप शहनाज गिल और बादशाह को एक साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं।

रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, ट्रेक्टर परेड में मारे गए किसान के परिवार से करेंगी मुलाकात

भारत के महानतम गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस की ये है सबसे बड़ी उपलब्धि

14 फरवरी से फिर शुरू होंगे संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल

Related News