यहाँ जानिए शारदीय नवरात्रि का कार्यक्रम

पितृपक्ष खत्म हो चुके हैं और अब शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। वैसे तो हर साल नवरात्रि पितृपक्ष के बाद ही शुरू हो जाती है लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो पाया। जी दरअसल 17 सितंबर को श्राद्ध अमावस्या के बाद पितृपक्ष खत्म हो चुके हैं लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि अगले महीने 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। यह 25 अक्टूबर तक रहने वाले हैं। वहीं इस बीच पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना होगी। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं पूरे 9 दिन के कार्यक्रम की जानकारी देते हैं।

क्यों देरी से शुरू हो रहे नवरात्रि? - ज्योतिषों के अनुसार श्राद्ध के बाद अधिकमास लगने के कारण इस बार नवरात्रि एक महीने देर से शुरू हो रहे हैं। वहीं अधिकमास के कारण से ना सिर्फ नवरात्रि, बल्कि दशहरा और दीपावली भी देरी से आने वाले हैं। इस बार 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी होने वाली है और उसी के साथ चातुर्मास खत्म हो जाएंगे। वहीं इसके बाद ही विवाह, मुंडन आदि मंगल कामों की शुरुआत भी हो जाएगी। अब आइए आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि का कार्यक्रम।

शारदीय नवरात्रि का कार्यक्रम - 17 अक्टूबर- मां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना। 18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा। 19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा। 20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा। 21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा। 22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा। 23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा। 24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा। 25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा।

अयोध्या में 'मक्का' की तर्ज पर बनेगी मस्जिद ! नहीं होंगे गुम्बद और मीनार

खुद को झूठा कहने वालों पर भड़की पायल, कहा- 'अपनी बहन-बेटी को।।।'

मौसम विभाग ने लगाया अनुमान, दिल्ली में इस दिन हो सकती है भारी बारिश

Related News