मौसम विभाग ने लगाया अनुमान, दिल्ली में इस दिन हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग ने लगाया अनुमान, दिल्ली में इस दिन हो सकती है भारी बारिश
Share:

नई दिल्ली: उमस और गर्मी से परेशान जनता के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में 23 और 24 सितंबर को जोरदार वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान मंत्रालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनि ने बताया कि दिल्ली, NCR, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर को अच्छी वर्षा हो सकती है। उन्होंने बताया कि मानसून सीजन में पूरे भारत में 7 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 15 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस से जनता परेशान रहे। पपिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 47 से 86 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। स्काईमेट वेदर के प्रमुख वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक, इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। जिससे कुछ हद तक लोगों को गर्मी से राहत पाई जा सकती है। वहीं आगे जब तक पश्चिमी विक्षोभ नहीं बनता है तब तक राजधानी में वर्षा की संभावना नहीं है। इस माह के अंत तक राजधानी में सूरज के कड़े तेवर देखने को मिल रहे है।

वहीं, राजधानी के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो पालम में अधिकतम , टेंपेरेचर 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम , टेंपेरेचर 28.3 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में अधिकतम , टेंपेरेचर 37. 8 डिग्री सेल्सियस , टेंपेरेचर तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, रिज इलाके में अधिकतम , टेंपेरेचर 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम , टेंपेरेचर 27.2 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में अधिकतम , टेंपेरेचर 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम , टेंपेरेचर 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ट्यूशन टीचर ने की शर्मनाक हरकत, 16 वर्षीय लड़की से किया रेप

कमलनाथ ने शिवराज को इस शब्द से किया सम्बोधित, सीएम बोले- जनता बताएगी

कृषि विधेयक: 12 सांसद सदन में धरने पर बैठे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -