शनिश्चरी अमावस्या पर राशि के अनुसार करें यह उपाय

आप सभी को बता दें कि वैशाख मास की अमावस्या 4 मई को है और इस बार ये शनिवार के दिन पड़ रही है. इसी कारण से यह शनिश्चरी अमावस्या कहलाएगी. आपको आज हम शनिश्चरी अमावस्या के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो राशि के अनुसार है आइए जानते हैं. 

मेष राशि :- इस राशि के जातक शनिश्चरी अमावस्या पर घर में हवन करवाएं और शिवजी की पूजा करें.

वृष राशि :- इस राशि के जातकशनिश्चरी अमावस्या पर किसी कुएं में एक चम्मच दूध डालें, लाभ होगा.

मिथुन राशि :- इस राशि  के जातक शनिश्चरी अमावस्या पर एक पानी का नारियल लें और उसके पांच बराबर टुकड़े करके शिवजी को अर्पित करें.

कर्क राशि :- इस राशि  के जातक शनिश्चरी अमावस्या पर किसी मंदिर में जाकर अभिमंत्रित धागा लें और इसे पहन लें.

सिंह राशि :-  इस राशि के जातक शनिश्चरी अमावस्या पर किसी काले कुत्ते को तेल की रोटी खिलाएं, कष्टों का निवारण होगा.

कन्या राशि :- इस राशि के जातक शनिश्चरी अमावस्या पर एक नींबू अपने सर से सात बार उतारकर, चार बराबर भागों में काटकर किसी चौराहे पर रख दें. नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा.

तुला राशि :- इस राशि के जातक शनिश्चरी अमावस्या पर मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, कष्टों का निवारण होगा.

वृश्चिक राशि :- इस राशि के जातक शनिश्चरी अमावस्या पर बहते नदी के पानी में पांच लाल फूल और पांच जलते हुए दीए छोड़ें, धन लाभ होगा.

धनु राशि :- इस राशि के जातक शनिश्चरी अमावस्या पर मंदिर में एक घी का दीया जलाएं, लाभ मिलेगा.

मकर राशि :- इस राशि के जातक शनिश्चरी अमावस्या पर गाय को हरा चारा खिलाएं.

कुंभ राशि :- इस राशि के जातक शनिश्चरी अमावस्या पर शनिमंदिर में जाकर सरसों का तेल चढ़ाएं.

मीन राशि :- इस राशि के जातक आटे में हल्दी डालकर इसकी पांच लोईयां बनाएं और इसे गाय को खिलाएं.

आज इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, कह दें दिल की बात

यहाँ जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राशिफल

इन 4 राशियों को 186 साल बाद मिलने वाला है कुबेर का खजाना

Related News