शाहरुख को बर्थडे विश करने के लिए जगमगाया बुर्ज खलीफा, एक्टर ने कहा 'शुक्रिया'

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बीते सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया है। इस बार उनका 55वां जन्मदिन था जो उन्होंने बहुत धूम धाम से सेलिब्रेट किया। वहीं इस दौरान उन्हें उनके फैंस ने जमकर बधाइयां दी लेकिन सबसे ख़ास रहा बुर्ज खलीफा का लाइट शो। जी दरअसल किंग कहना के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा ने एक लाइट शो ऑर्गनाइज किया। अब हाल ही में उनके दोस्त करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। इसमें वह बुर्ज खलीफा के सामने काफी मजेदार अंदाज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वैसे करण जौहर ने ये वीडियो शेयर करते हुए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है।

 

अपने नोट में वह लिखते हैं- 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख। लव यू।' इसी के साथ करण ने लिखा है- 'खुदा करे कि ये रोशनियां हमेशा जगमगाती रहें।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि करण ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बुर्ज खलीफा पर शाहरुख को एक लाइट शो के जरिए बर्थडे विश किया जा रहा है। वहीं आप देख सकते हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी इंस्टा स्टोरी पर पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। यह तस्वीर भी बुर्ज खलीफा के पीछे की ही नजर आ रही है। वैसे तस्वीर में आप देख सकते हैं शाहरुख खान ब्लेजर टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं वहीं सुहाना ने एक खूबसूरत टॉप पहना हुआ है।

 

अपने जन्मदिन पर ढेर साड़ी बधाइयां पाकर किंग खान ने फैन्स को उनकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा और एक नोट लिखा। नोट में उन्होंने लिखा- 'दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची स्क्रीन पर खुद को देखना बहुत अच्छा लगा। मेरे दोस्त मोहम्मद अलबर ने मेरी अगली फिल्म से पहले ये कर दिया है। शुक्रिया बुर्ज खलीफा और दुबई इस प्यार के लिए। दुबई में खुद ही अपना मेहमान बन गया हूं। मेरे बच्चे इससे इम्प्रेस हो सकते हैं पर मुझे तो इस पर प्यार आ रहा है।'

नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप के बाद से अब तक सिंगल है हिमांश कोहली

प्रेमनाथ के प्यार में पागल थीं मधुबाला, धर्म परिवर्त के चक्कर में नहीं हुई शादी

थिएटर में शो करने के बाद गेट पर थैला लेकर खड़े रहते थे पृथ्वीराज कपूर

Related News