छत्रपति शिवाजी महाराज के ये 7 अनमोल विचार बदल देंगे आपकी जिंदगी

आज पुरे भारत में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जा रही है। भारत के वीर सपूतों में से एक श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में हर कोई जनता हैं। बहुत से लोग इन्हें हिन्दू हृदय सम्राट बोलते हैं तो कुछ व्यक्ति इन्हें मराठा गौरव कहते हैं, जबकि वे भारतीय गणराज्य के महानायक थे। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म सन्‌ 19 फरवरी 1630 में मराठा परिवार में हुआ और निधन 3 अप्रैल, 1680 ई. को हुआ। उनका पूरा नाम शिवाजी भोंसले था। वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज देश के एक महान देशभक्त होने के साथ एक कुशल प्रशासक भी थे। छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1674 में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। 

मुस्लिम विरोधी नहीं थे छत्रपति शिवाजी महाराज: शिवाजी पर मुस्लिम विरोधी होने का दोषारोपण किया जाता रहा है, पर यह सच इसलिए नहीं कि उनकी सेना में तो अनेक मुस्लिम नायक और सेनानी थे ही, अनेक मुस्लिम सरदार तथा सूबेदारों जैसे व्यक्ति भी थे। हकीकत में शिवाजी का सारा संघर्ष उस कट्टरता और उद्दंडता के विरुद्ध था, जिसे औरंगजेब जैसे शासकों तथा उसकी छत्रछाया में पलने वाले व्यक्तियों ने अपना रखा था।

छत्रपति शिवाजी महाराज के वो सात अनमोल विचार जो बदल देंगे आपकी जिदंगी:- 

1. "एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।" 2. "जब हौसले बुलन्द हो, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है।"  3. "शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझ कर डरना भी नहीं चाहिए।"  4. "जब लक्ष्य जीत की हो, तो हासिल करने के लिए कितना भी परिश्रम, कोई भी मूल्य , क्यों न हो उसे चुकाना ही पड़ता है।"  5. "जो मनुष्य समय के कुच्रक मे भी पूरी शिद्दत से, अपने कार्यों में लगा रहता है। उसके लिए समय खुद बदल जाता है।" 6. "कोई भी कार्य करने से पहले उसका परिणाम सोच लेना हितकर होता है; क्योंकि हमारी आने वाली पीढ़ी उसी का अनुसरण करती है।"  7. "शत्रु चाहे कितना ही बलवान क्यों न हो, उसे अपने इरादों और उत्साह मात्र से भी परास्त किया जा सकता है।" 

केरल चुनाव: मेट्रोमैन ई श्रीधरन थामेंगे भाजपा का दामन, 21 फ़रवरी को शपथ ग्रहण

उत्तर प्रदेश का बजट सत्र आज से शुरू, स्पीकर ने सुचारू कार्यवाही का किया आह्वान

यूपी की राज्यपाल ने की योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा, कहा- कोरोना को नियंत्रित करने के अलावा...

Related News