अकेली नाबालिग भांजी को देख हैवान बना मौसा, रेप के बाद किया ये खौफनाक काम

इंदौर: इंदौर में 17 वर्ष की नाबालिग से उसके ही मौसा ने बलात्कार किया फिर गला घोंटकर क़त्ल कर दिया है। जिसके उपरांत अपराधी इतना घबरा गया कि उसने ब्लेड से खुद पर ब्लेड से कई वार भी कर डाले। ज्यादा खून बहने से वह बेहोशी की हालत में वहीं पड़ा हुआ था। MYH में उसका उपचार किया जा रहा है। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के अनुसार द्वारकापुरी के ऋषि नगर में रहने वाली 17 साल की लड़की का शव उसके ही घर के कमरे में ही पड़ा हुआ था। घर के कमरों और चौगान में खून बिखरा हुआ था। लड़की का मौसा खून से लथपथ मिला। उसके गले और हाथ की नसें ब्लेड से कटी हुई पाई गई है। लोगों ने पहले एंबुलेंस बुलाकर मौसा को उपचार के लिए MY अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। बता दें कि पूरी घटना रेप और उसके बाद खुद पर हमला कर सुसाइड के प्रयास की तरफ इशारा कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का प्रतीक्षा कर रही है।

पिता ड्राइवर, मौसा सब्जी बेचता है: नाबालिग और उसके मौसा के घर पास-पास है। दोनों यहां तकरीबन 9 वर्ष से साथ रहते हैं। मौसा सब्जी बेचता है। लड़की के पिता ड्राइवर है। मां घरों में बर्तन साफ करने का काम करती है। लड़की की मौसी मजदूरी करती है। नाबालिग की दो सिस्टर्स भी है, जो घटना के समय  मां के साथ काम पर गई थीं। 8 वर्ष का छोटा भाई घर के बाहर खेल रहा था। अपराधी मौसा की भी एक बेटी है, जिसे पत्नी अपने साथ ले जाती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के बाद और बातों का खुलासा हो पाएगा।

नशे में धुत महिला ने किया ऐसा कारनामा, उड़ गए लोगों के होश

इंदौर क्राइम ब्रांच के हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी

महिला को अकेले देख घर में घुस आया शख्स, कमरे में ले गया और फिर...

Related News