'भाभीजी घर पर हैं' की फेम सौम्या टंडन ने शेयर की डांस वीडियो

टीवी के जाने माने सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की फेमस एक्ट्रेस सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपना एक डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वे ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' के गाने पर 'घूंघरू' पर थिरकती नजर आईं। वहीं इस बात से बेहद खुश सौम्या ने इसे जिंदगी के साधारण सुखों का मजा लेना बताया। इसके अलावा वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये डांस करने की मेरी एक और कोशिश है। 5 खराब टेक देने के बाद ये वीडियो बना है। 

इसके साथ ही ईमानदारी से कहूं तो परफेक्ट डांस के मामले में ये अब भी बहुत पीछे है, लेकिन मेरे लिए तो यही बहुत खुशी की बात रही कि मैंने एक टेक के दौरान सभी स्टेप्स सही लिए। जीवन के सरल सुखों का आनंद ले रही हूं।' इसके बाद उन्होंने इस डांस वीडियो के लिए उर्विल शाह को शुक्रिया भी कहा।इससे दो दिन पहले सौम्या ने जो पोस्ट शेयर की थी, उसमें वे अपनी बिल्डिंग की छत पर बैठी नजर आई थीं। वहीं जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'करीब दो महीने बाद छत पर आई हूं। आसमान काफी साफ है, बहुत दूर स्थित समुद्र को भी देख सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  मुंबई में कभी आसमान को इस तरह नहीं देखा। और वो सूर्यास्त, वो हवा का झोंका काफी स्फूर्तिदायक है। हम जीवन में बहुत सी चीजों को हल्के में लेते हैं, हो सकता है कि ये सब इसलिए हो रहा हो कि हमें अपने आसपास की चीजों की अहमियत पता चल सके।सौम्या ने मदर्स डे पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि मैं अपनी मां को बहुत परेशान करती हूं। परन्तु जब मैं उनके तरीके से उनकी पसंदीदा 'ग्रीन टी'बनाती हूं तो वे पिघल जाती हैं।

 

एकता कपूर ने शेयर की यह वीडियो

'कायरा' की केमिस्ट्री मिस कर रहे है फैंस, देखिये तस्वीरें

जन्मदिन पर सरप्राइज देने वाली है शिवांगी जोशी

Related News