हज यात्रा पर गए 300 लोगों को सऊदी अरब ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: सऊदी अरब ने इस सप्ताह से आरंभ होने वाली हज यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। खाड़ी देश ने पहले ही कह दिया था कि बगैर परमिट के यात्रा करने वाले हाजियों को अरेस्ट कर उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। लेकिन इसके बाद भी सैकड़ों लोग बिना परमिट हज यात्रा करते पकड़े गए हैं। सऊदी अधिकारियों ने ऐसे तक़रीबन 300 लोगों को अरेस्ट किया हैm जो बिना परमिट हज यात्रा करने का प्रयास कर रहे थे। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अधिकारियों ने सोमवार को बताया है कि अरेस्ट किए गए सभी लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। हज सुरक्षा के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल-बसामी ने सरकारी मीडिया पर प्रसारित एक प्रेस वार्ता में कहा है कि, 'कुछ 288 नागरिकों और निवासियों को हज नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है।' लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि सभी लोगों पर 10,000 सऊदी रियाल (2 लाख 10 हजार 633 रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है।

बसामी ने आगे कहा कि इतनी बड़ी तादाद में बगैर परमिट यात्रियों के मक्का में प्रवेश को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है। मक्का के ग्रैंड मस्जिद के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि 69 हजार से ज्यादा वाहनों में करीब एक लाख लोगों को प्रवेश करने से अभी के लिए रोक दिया गया है।

राजस्थान में दुखद सड़क हादसा, कार और पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

'मेरा आदमी तुम्हे गोली मारेगा..', कपिल मिश्रा को अकबर आलम की धमकी

AltNews और ज़ुबैर में से झूठा कौन ? विदेशी फंडिंग को लेकर दोनों के अलग-अलग दावे

Related News