BSF में निकली बंपर नौकरियां, ये लोग कर सकते है आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कांस्टेबल जीडी भर्ती 2022 के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (BSF) में बंपर नौकरियां निकली है. एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के मुताबिक, BSF में 10 हजार 4 सौ 97 रिक्तियां हैं. एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो गई है. अभ्यर्थी बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन SSC के पोर्टल https://ssc.nic.in/ पर जाकर 30 नवंबर 2022 तक कर सकते हैं. BSF विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षा बल है. BSF देश की 6000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा की निगरानी करता है.

BSF कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए पदों का विवरण:-  एससी पुरुष- 1405 एसटी पुरुष- 917 ओबीसी पुरुष- 1980 इडब्लूएस पुरुष-887 अनारक्षित पुरुष-3733 एससी महिला- 245 एसटी महिला- 163 ओबीसी- 348 इडब्लूएस महिला- 158 अनारक्षित महिला- 661

BSF कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता:- -कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. -अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. इस बार की भर्ती में सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी. यह फैसला कोरोना महामारी के चलते लिया गया है.

अधिक जानकारी के लिए एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती नोटिफिकेशन 2022

डाक विभाग में इन पदों पर निकाली गई बंपर भर्तियां

यहाँ दसवीं पास वालों को 4442 पदों पर मिल रहा सरकारी नौकरी का मौका

भारतीय पशुपालन निगम दे रहा सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं पास भी कर सकते आवेदन

Related News