'जाहिल लोग चलती फिरती लाशें हैं...' बागी विधायकों को लेकर संजय राउत ने किया आपत्तिजनक ट्वीट

मुंबई: महाराष्ट्र के राजनीतिक घमासान की लड़ाई निरंतर बढ़ती जा रही है तथा घटना सड़कों तक पहुंच चुकी है। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं तथा पुतले जलाए जा रहे हैं। इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक बार फिर बागी विधायकों पर हमला बोला है।

वही अपने बयानों के कारण हमेशा ख़बरों में रहने वाले संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक बार फिर बिना नाम लिए शिवसेना के बागी विधायकों के लिए आपत्तिजनक ट्वीट किया है। संजय राउत ने लिखा, 'जहालत एक किस्म की मौत है तथा जाहिल लोग चलती फिरती लाशें हैं।' महाराष्ट्र में चल रहे घमासान के बीच प्रदेश की राजनीति के आज का दिन बहुत विशेष है, क्योंकि जिस फ्लोर टेस्ट की मांग बागी MLA कर रहे थे अब उसकी संभावना बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने इस पूरे मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए फ्लोर टेस्ट कराने का फैसला कर सकते हैं। वहीं, सर्वोच्च न्यायालय से 11 जुलाई तक राहत प्राप्त होने के बाद खबर आ रही कि शिंदे गुट आज (28 जून) मुंबई लौट सकता हैं।

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) पर मंडरा रहे खतरे के बीच बीजेपी भी तैयारी में जुट गई है तथा पार्टी ने भी अपने कई विधायकों को अलर्ट पर रहने के लिए बोल दिया है। आज (28 जून) पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के घर पर पार्टी के तमाम कद्दावर नेताओं की बैठक होने वाली है।

ED के समन के बाद भी पेश नहीं होंगे संजय राउत, कहा था - मुझे गिरफ्तार करो

सोनिया गांधी के PA ने किया दलित विधवा का बलात्कार, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार ? फडणवीस के घर BJP कोर कमिटी की बैठक शुरू

 

Related News