संदीप कुमार को AAP से किया अलग, आशुतोष ने किया था सपोर्ट

नई दिल्ली : दिल्ली राज्य सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को आम आदमी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल आपत्तिजनक सीडी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट से बर्खास्त हुए संदीप कुमार को आम आदमी पार्टी से निकाले जाने के बाद अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने संदीप के निष्कासन से पहले उनका बचाव किया था और कहा था कि यदि दो लोग सहमति से सेक्स कर रहे हैं तो फिर गलत क्या है।

ऐसे में संदीप कुमार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। संदीप कुमार के सीडी कांड को लेकर आम आदमी पार्टी में अलग राय देखने को मिली। दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विडियो संदेश में आम आदमी पार्टी की मुहिम के साथ इसे धोखा कहा था। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने अपना ब्लाॅग लिखा आखिर संदीप के बचाव में कुछ तर्क भी दिए थे।

आशुतोष द्वारा कहा गया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के कई महिलाओं से संबंध रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए कई तरह के सवाल किए। इस मामले में उन्होंने ब्लाॅग लिखा। उन्होंने समाचार पत्र और समाचार चैनल की हेडलाईन बनाने पर भी सवाल किए कि आखिर इस मसले को हेडलाईन क्यों बनाया जा रहा है, क्यों दिनभर यही मामला चलाया जा रहा है। जिस तरह से हम खाते हैं पीते हैं और सांस लेते हैं वैसे ही हम सेक्स भी करते हैं।

आशुतोष ने लिखा कि कई सहयोगी महिलाओं से पंडित नेहरू के प्रेम के किस्से चर्चित रहे हैं क्या उनका राजनीति कैरियर इन बातों से समाप्त हुआ। उन्होंने यह भी लिखा कि एडविना माउंटबेटन के साथ नेहरू के रिश्ते की काफी चर्चा हुई। समूचा विश्व इस बारे में जानता था। नेहरू का लगाव एडविना से अंतिम समय तक था। महात्मा गांधी के सरला चौधरी से जो रिश्ते थे उससे तो कांग्रेस भी परेशान थी।

विवादों के बीच दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल वेटिकन सिटी रवाना

मोदी जी आप रिलायंस के एड में मॉडलिंग करते रहना

Related News