लोकसभा चुनाव: सपा के हाथ से फिसल जाएगा गुर्जर वोट बैंक, आज भाजपा में शामिल होगा ये कद्दावर नेता

लखनऊ:  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (सपा) के एक दिग्गज नेता शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, सपा एमएलसी वीरेन्द्र सिंह सुबह 11:30 बजे भाजपा का हाथ थामेंगे। जानकारी के अनुसार, वीरेन्द्र सिंह ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामेंगे। 

वीरेन्द्र सिंह कैराना (शामली लोकसभा सीट) से संबंध रखते हैं और यूपी में 6 बार MLA रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी यूपी में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है। कैराना में भी इसी दिन वोटिंग होगी। गत वर्ष कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की शिकस्त हुई थी। इस बार भाजपा कैराना में कोई गलती नहीं करना चाहती है। इसीलिए भाजपा गुर्जर समुदाय के बड़े नेता वीरेन्द्र सिंह के जरिए कैराना में सपा के घेरने में जुट गई है। 

वीरेन्द्र सिंह वर्तमान में समाजवादी पार्टी से विधानपरिषद के सदस्य हैं। यूपी में करीब एक फीसद के आसपास गुर्जर वोटर हैं और सबसे अधिक प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही है। यूपी की जिन सीटों पर गुर्जरों का दबदबा माना जाता है, उसमे कैराना, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, सहारनपुर और बुलंदशहर का नाम शामिल है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने गठबंधन किया है।

खबरें और भी:-

अमेरिका ने की भारत की तारीफ, कहा वेनेज़ुएला मामले में मिल रहा सहयोग

लोकसभा चुनाव: गेस्ट हाउस कांड भूलाकर मुलायम के साथ दिखेंगी माया, करेंगी चुनाव प्रचार

ब्रिटिश कोर्ट का नीरव मोदी को जमानत देने से इंकार, जेल में ही रहेगा भगोड़ा

Related News