डिंपल को नहीं 'जयंत चौधरी' को राज्यसभा भेजेंगे अखिलेश, होंगे SP-RLD के संयुक्त उम्मीदवार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने एक और प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। शुरुआत में खबरें थी कि सपा की तरफ से डिंपल यादव उच्च सदन में जा सकती हैं, मगर अब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को सपा ने राज्यसभा का टिकट दिया है। जयंत चौधरी, सपा-आरएलडी के संयुक्त उम्मीदवार होंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया है कि, 'जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से राज्य सभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।' इससे पहले सपा ने सपा के मुस्लिम चेहरा जावेद अली और कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके कपिल सिब्बल को अपना उम्मीदवार बनाया है। सिब्बल ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। उन्हें सपा समर्थन कर रही है।

बता दें कि यूपी विधानसभा में कुल 403 MLA हैं, जिनमें से 2 सीटें रिक्त हैं। इस तरह से अभी 401 विधायक हैं। ऐसे में एक सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए। भाजपा गठबंधन के पास 273 MLA है, जिसके लिहाज से 7 सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं होगी। सपा के पास फिलहाल 125 MLA हैं। उसे 3 सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं है। एक सीट के लिए भाजपा और सपा सियासी घमासान मचेगा और एक दूसरे के खेमे में सेंधमारी की कोशिश देखने को मिलेगी। 

'फॉर्मूला 144' के जरिए 2024 फतह की तैयारी, भाजपा की यह रणनीति विपक्ष पर पड़ सकती है भारी

'आगे बढ़ने' के लिए कपिल सिब्बल को छोड़नी पड़ी कांग्रेस, सपा का समर्थन मिलने के बाद कही ये बात

'हर मस्जिद की खुदाई करो, शिव निकले तो हमारा और शव निकले तो तुम्हारा'

Related News