सलमान ने सऊदी अरब के मंत्री को गिफ्ट में दी अनोखी चीज

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली मूवी किसी का भाई किसी की जाने को लेकर चर्चाओं का विषय बने हुए है। आज अभिनेता की मूवी का गाना बटुकम्मा रिलीज हुआ है जिसे फैंस खूब पसंद भी किए जा रहे है। इस मूवी के साथ साथ एक्टर इन दिनों अपने उदार स्वभाव के लिए भी चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता ने सऊदी अरब के शाही दरबार में मंत्री तुर्की अललशिख को अपनी बनाई एक पेंटिंग भी भेंट में दी है।

अललशिख ने जताया आभार: सलमान खान द्वारा भेजे गए इस गिफ्ट को लेकर अललशिख ने भी उनको धन्यवाद भी बोल दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस पेंटिंग को वह सलमान के ऑटोग्राफ वाले गिटार के ठीक पास में ही रखने वाले है। इस पेंटिंग के लिए वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। अललशिख के इस ट्वीट का सलमान खान ने भी उत्तर दिया है। 

सलमान ने दिया जवाब: सलमान ने ट्वीट कर बोला है कि, धन्यवाद मेरे भाई तुर्की, मैं वास्तव में सराहना करता हूं कि आपको पेंटिंग पसंद आई...रमजान करीम। आशा है कि आप जल्द ही मिलने वाला है। आप सभी के स्वास्थ्य की कामना...'' सलमान खान का यह पोस्ट सुर्खियों में है और लोग इसपर लगातार रिएक्ट करने में लगे हुए है। 

अर्जुन को छोड़ इस सिंगर की बाँहों में दिखाई दी मलाइका, जानिए क्या है मामला

आखिर क्यों कार्तिक ने छोड़ी फिल्म 'आशिकी 3', जानिए क्या है मामला

प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने किया बॉलीवुड का पर्दाफाश, बोले- 'मैं 4 ऐसे लोगों को जानता हूं जो...'

Related News