राहुल को जाना था रामजन्मभूमि : साध्वी

उत्तरप्रदेश: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अयोध्या यात्रा और श्री रामलला मंदिर में राहुल के दर्शन न करने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस मामले में साध्वी निरंजन ज्योति ने बयान दिया है कि राहुल गांधी यदि राम जन्मभूमि स्थल पर जाते तो उनको वास्तविकता का ज्ञान हो जाता मगर राजीव गांधी के बाद किसी कांग्रेसी ने वहां जाना उचित नहीं समझा। यदि कोई नेता अयोध्या जाता है तो वह श्री रामजन्मभूमि जरूर जाता है। वर्ष 2017 का चुनाव इस मामले में दिखाई दे रहा है। यदि श्री राम जन्म भूमि पर वे जाते तो सांप्रदायिकता का ठप्पा लग जाएगा।

एक वर्ग अलग हो जाएगा। दरअसल राम मंदिर तो आस्था का मसला है इसे राजनीति से नहीं देखा जाना चाहिए। राहुल गांधी बनारस में विश्वना भगवान के दर्शन के लिएं जा सकते हैं तो फिर उन्हें श्री रामजन्म भूमि जाना चाहिए। कांग्रेस को अब इस तरह की बातों से तो कोई लाभ मिलना नहीं है साथ ही क्या अब 62 वर्ष बाद कांग्रेस को किसान की याद आ रही है।

क्या अब उन्हें गरीब याद आ रहा है। वे राजनीति का स्वार्थ साधने में लगे हैं। यदि पहले ही वे जनता का ध्यान रखते तो फिर उन्हें इस तरह से जनता और देवता के पास नहीं जाना पड़ता।

गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाना राज्य सरकारों का कर्तव्य : साध्वी निरंजन ज्योति​

Related News